फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man dies of soldier's bullet in East Delhi mother and daughter serious

पूर्वी दिल्ली में सिपाही की गोली से युवक की मौत, मां-बेटी गंभीर

Wed, 06 May 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 May 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
young man dies of soldier's bullet in East Delhi mother and daughter serious
सूरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ज्योति नगर इलाके के मीत नगर में सोमवार रात पुलिसकर्मी द्वारा गोली चलाने के मामले में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त सूरज (25) के रूप में हुई है। हमले में घायल हुई गीता (45) और आरती (24) की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, गौरव व संजय मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दिल्ली पुलिस के आरोपी सिपाही राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, वह सीलमपुर थाने में तैनात है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश देने के बाद बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गीता देवी अपने परिवार के साथ मीत नगर में रहती है। इसके परिवार में पति बृजमोहन, बेटे गौरव और सौरव और एक बेटी आरती है। इनके पड़ोस में राजीव और उसके भाई संजय का परिवार रहता है। संजय का दूध का कारोबार है। सूरज गौरव का दोस्त था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अक्सर गीता का बेटा गौरव राजीव को कोरोना संक्रमित कहकर पुकारता था। गीता के परिवार का कहना था कि राजीव को कोरोना संक्रमण हुआ है। इसी बात पर दोनों परिवार को झगड़ा हो जाता था। गौरव कई बार राजीव से टेस्ट करवाने की बात भी करता था। 

सोमवार को दिन में गौरव और संजय का आपस में झगड़ा हो गया। शाम के समय राजीव जब ड्यूटी से लौटा तो उसे झगड़े का पता चला। दोनों परिवार के बीच रात में फिर झगड़ा हो गया। झगड़े के समय गौरव का दोस्त सूरज भी उनके घर आया हुआ था। मारपीट के दौरान डंडे और पत्थर चले।

इस बीच आरोपी राजीव ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पांच राउंड चली गोलियों में एक गोली सूरज के सीने व एक-एक गोली गीता व आरती को लग गई। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। गीता व आरती का इलाज जारी है। 


हमले में मामूली रूप से घायल हुए संजय व गौरव को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने छानबीन के बाद राजीव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed