फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man dies due to cab driver's negligence after hitting him in delhi

Road Rage : टक्कर मारने के बाद कैब चालक की लापरवाही से दिल्ली में युवक की मौत, पुलिस ने एआई से पकड़ा

Thu, 26 Jun 2025 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 07:10 AM IST
सार

हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया, लेकिन आरोपी चालक अस्पताल ले जाने की जगह कैब में बिठाकर पीड़ित को घुमाता रहा। रास्ते में युवक की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Young man dies due to cab driver's negligence after hitting him in delhi
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रीत विहार इलाके में एक कैब चालक ने सड़क पार कर रहे ईडीएमसी में ठेके पर कार्यरत सुपरवाइजर को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया, लेकिन आरोपी चालक अस्पताल ले जाने की जगह कैब में बिठाकर पीड़ित को घुमाता रहा। रास्ते में युवक की मौत हो गई।  

विज्ञापन


इस दौरान युवक की मौत होने पर आरोपी उसे गुफा वाले मंदिर के पास फेंककर चला गया। मंदिर के पुजारी ने युवक को देखकर पुलिस को कॉल की। जांच के बाद युवक की पहचान शालीमार गार्डन, गाजियाबाद निवासी रोहन कुमार (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में एआई टूल की मदद से आरोपी कपिल कुमार (31) की पहचान कर दबोच लिया। कपिल गुरुग्राम की एक कंपनी के लिए कैब चलाता है। पुलिस ने आरोपी के पास से कैब, कार का टूटा हुआ शीशा, रोहन के जूते मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि सोमवार को गुफा वाले मंदिर के पास घायल युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत होने की पुष्टि हुई। रोहन ईडीएमसी, गौतमपुरी वार्ड नंबर-5 में संविदा पर सुपरवाइजर था। सोमवार को वह ड्यूटी के दौरान कहीं जाने के लिए निकला था।


150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पु़लिस को करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की धुंधली तस्वीरें मिलीं। एआई टूल की मदद से रजिस्ट्रेशन नंबर का पता चला। इसके बाद आरोपी की पहचान कर गौतमपुरी, शास्त्री पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसकी गाड़ी से टक्कर होने के बाद वह डर गया था। वह पीड़ित को गाड़ी में घुमाता रहा। आरोपी बुजुर्ग मां व दो छोटे भाइयों के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed