{"_id":"5a7bbce84f1c1baa1b8b632f","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-from-the-fourth-floor-of-a-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत अस्पताल में नहीं मिला इलाज, चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत अस्पताल में नहीं मिला इलाज, चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:57 AM IST
सार
जीबी पंत अस्पताल में इलाज न मिलने से हताश एक युवक ने सीलमपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में इलाज न मिलने से हताश एक युवक ने सीलमपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त गांव गुनाहट्टू (बरेली) निवासी अजय कुमार (18) के रूप में हुई है।
अजय को दिल की बीमारी थी। उसका ऑपरेशन होना था। पिछले 13 दिन से लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा था। सीलमपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बरेली के रहने वाले अजय कुमार को दिल की बीमारी थी। इलाज के लिए वह कुछ दिन पहले बड़े भाई विक्की के साथ दिल्ली आया था। परिजनों का आरोप है कि दिल्ली आने पर अजय ने जीबी पंत अस्पताल में दिखाया।

Trending Videos
ऑपरेशन के लिए तारीख नहीं मिल पा रही थी
डॉक्टरों ने अजय का ऑपरेशन करने की बात कही थी, लेकिन उसके लिए तारीख नहीं मिल पा रही थी। विक्की के मुताबिक, उसने अजय के साथ कई रातें जीबी पंत अस्पताल के बाहर भी बिताईं।
दवाई लिखने के बाद अजय को अस्पताल से भेज दिया गया था, लेकिन उसे ऑपरेशन की तारीख नहीं मिल रही थी। मंगलवार को दवाई लेने के बाद विक्की अजय को लेकर सीलमपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जी-ब्लॉक आया था।
यहां अजय चौथी मंजिल से कूद गया। परिजनों ने इलाज न मिल पाने के कारण अजय के सुसाइड करने को कारण बताया है।