{"_id":"67ebed645d3c6c15e8059cc4","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-from-ninth-floor-of-angel-jupiter-society-in-ghaziabad-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: एंजिल जुपिटर सोसाइटी की नौंवी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, मौसी बोली- मानसिक तनाव में था हर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: एंजिल जुपिटर सोसाइटी की नौंवी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, मौसी बोली- मानसिक तनाव में था हर्षित
Tue, 01 Apr 2025 07:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Apr 2025 07:13 PM IST
सार
गाजियाबाद में एंजिल जुपिटर सोसाइटी की नौंवी मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों से घटना के बारे में शुरूआती छानबीन की गई है। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम के नीतिखंड स्थित एंजिल जुपिटर सोसाइटी की नौंवी मंजिल से कूदकर हर्षित त्यागी (25) ने आत्महत्या कर ली। हर्षित सोसाइटी के ही फ्लैट संख्या 901 में पिता अतुल त्यागी और मां पूनम त्यागी के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर बाथरूम जाने के बहाने हर्षित ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। घर पर मौजूद मां और मौसेरा भाई हिमांशु वत्स तुरंत उसे नोएडा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से घटना के बारे में शुरूआती छानबीन की गई है। मृतक की मौसी सुषमा त्यागी ने पुलिस को बताया कि हर्षित काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। साथ ही नशे का आदि भी हो गया था।
विज्ञापन
उसके माता-पिता काफी समझाते थे, लेकिन वह तनाव से बाहर नहीं आ पा रहा था। मंगलवार को बाथरूम के बहाने कमरे से निकलकर उसने बालकनी से छलांग लगा दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन