{"_id":"65072546e43f5b6686083ff5","slug":"young-man-cheats-woman-of-rs-5-lakh-by-befriending-her-on-matrimonial-site-in-delhi-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बार ऐसे ऐंठता रुपये: पति से हुई अनबन तो महिला ने वैवाहिक साइट पर बनाई प्रोफाइल, जाल में फंस गंवाए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बार ऐसे ऐंठता रुपये: पति से हुई अनबन तो महिला ने वैवाहिक साइट पर बनाई प्रोफाइल, जाल में फंस गंवाए पांच लाख
Sun, 17 Sep 2023 09:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:42 PM IST
सार
दिल्ली में वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर महिला से पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहिणी में वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने परिवार के लोगों के बीमार होने व अन्य कारण बताकर पीड़िता से पांच लाख रुपये वसूल लिए। बाद में साइट से अपने प्रोफाइल को ब्लॉक कर दिया। रोहिणी साइबर सेल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कंझावला गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 2013 में उसकी शादी हुई थी। वैचारिक मतभेद से उसका तलाक हो गया। उसके बाद उसने वैवाहिक साइट पर प्रोफाइल तैयार किया। उसकी प्रीत नाम से प्रोफाइल है। वैवाहिक साइट पर सतीश नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई। उसने अपना मोबाइल नंबर दिया और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगा। फिर दोनों शादी के मुद्दे पर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन के बाद युवक ने मां के बीमार होने की बात कहकर पीड़िता को कुछ रुपये बैंक खाते में डालने के लिए कहा। उसके बाद पिता के बीमार होने, भाई पर मामला दर्ज होने और नाना और मामा के बीमार होने की बात कहकर पीड़िता से लगातार बैंक खाते में पैसे डलवाते रहा। शादी करने की बात कहने पर वह बहाना बनाने लगा और फिर से पैसों की मांग करने लगा। उसके बाद एक दिन आरोपी ने साइट से अपने प्रोफाइल को हटा दिया और अपना फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन