फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man changed his name and misdeed a woman In Ghaziabad's Loni

Ghaziabad: नाम बदलकर दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, फोन पर खुली पोल, विरोध करने पर धर्म बदलने का बनाया दबाव

Tue, 20 Jun 2023 11:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Jun 2023 11:10 PM IST
सार

कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि कुछ वर्षों पहले उनके पति की मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। इस दौरान एक युवक से उनकी दोस्ती हो गई। उसने अपना नाम अंकित गुर्जर बताया था।

विज्ञापन
young man changed his name and misdeed a woman In Ghaziabad's Loni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ एक व्यक्ति ने नाम बदलकर दोस्ती की। दोस्ती की आड़ में महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोस्त के फोन पर आई एक कॉल से आरोपी के सही नाम और धर्म का पता चला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि कुछ वर्षों पहले उनके पति की मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। इस दौरान एक युवक से उनकी दोस्ती हो गई। उसने अपना नाम अंकित गुर्जर बताया। उसकी भजनपुरा में जूते की दुकान है। उसने महिला को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस दौरान वह महिला के साथ रहने लगा। शादी करने का झांसा दिया। वह महिला से पैसे भी लेता था। शादी के लिए बोलने पर वह मारपीट करने लगा। एक दिन आरोपी के फोन पर एक कॉल आई। कॉल उठाने पर उसे सच का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने विरोध किया। विरोध करने पर महिला को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। महिला ने इस मामले में करीब एक माह पहले पुलिस को तहरीर दी थी। महिला का कहना है कि वह पुलिस थाने के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी विवेककुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed