फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man carrying food from wedding in plate stabbed bride s uncle when he was interrupted

खाने की प्लेट देख भड़का दुल्हन का चाचा: 'एक को निमंत्रण दिया था न कि परिवार को', यह सुन युवक ने मारा चाकू

Mon, 23 Feb 2026 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Feb 2026 07:27 PM IST
सार

20 फरवरी को शादी में खाना ले जाने पर दुल्हन के चाचा नंद किशोर का पड़ोसी शिवम से विवाद हुआ। शिवम ने चाकू से हमला कर नंद किशोर को घायल किया। पुलिस आरोपी की तलाश में है।

विज्ञापन
Young man carrying food from wedding in plate stabbed bride s uncle when he was interrupted
खाना ले जाने के लिए टोकने पर युवक ने मारी चाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट इलाके में शादी समारोह से प्लेट में खाना ले जाने को लेकर दुल्हन के चाचा का एक युवक से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गया। पीड़ित की पहचान 35 साल के नंद किशोर के रूप में हुई है। पीड़ित का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

नंद किशोर सपरिवार दिल्ली कैंट के झरेड़ा गांव में रहते हैं। वह दिल्ली कैंट के स्टेशन हेडक्वार्टर में हाउसकीपिंग का काम करते हैं। दिल्ली कैंट थाने में दर्ज प्राथमिकी में नंद किशोर ने बताया कि 20 फरवरी को उसकी भतीजी की शादी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस-पड़ोस में एक-एक व्यक्ति को दिया था न्योता
झरेड़ा सब्जी मंडी के पास शादी समारोह का आयोजन किया गया था। उन्होंने अपने परिचित और आस पड़ोस में रहने वाले एक-एक व्यक्ति को न्योता दिया था। रात में बरात आने में देर होने पर उन्होंने समारोह में पहुंचे लोगों को खाना खाने के लिए कहा। 

विज्ञापन

खाने की प्लेट बाहर ले जाते देखने पर भड़का चाचा
नंद किशोर का आरोप है कि रात 11 बजे उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले शिवम को प्लेट में खाना लेकर टेंट से बाहर निकलते हुए देखा। उन्होंने उसे टोका और कहा कि एक व्यक्ति को निमंत्रण दिया गया था, पूरे परिवार को नहीं। साथ ही कहा कि अभी बरात भी नहीं आई है। इस बात पर उनके बीच कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि शिवम ने गाली गलौज करते हुए अपनी पैंट से चाकू निकालकर नंद किशोर की कमर पर वार कर वहां से भाग गया। शोर-शराबा होने पर परिवार वाले वहां पहुंचे और घायल नंद किशोर को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची।

उस रात दर्द की वजह से पीड़ित बयान नहीं दे पाए। रविवार को पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस भागे हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed