फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man brutally murdered in Seemapuri, Delhi

Murder: सीमापुरी में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस बोली- लेनदेन वजह; परिजनों ने कहा बदला लेने के लिए किया खून

Sun, 27 Jul 2025 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:10 AM IST
सार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Seemapuri, Delhi
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमापुरी में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने नफीस (22) की पेचकस और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने लेनदेन के विवाद में हमले की बात कही है लेकिन परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों पहले नशे का धंधा करने वालों का वीडियो इलाके में वायरल हुआ था। आरोपियों को शक था कि वीडियो नफीस ने बनाया है। इसी कारण बदला लेने के लिए दिनभर आरोपी उससे झगड़ा करते रहे और देर रात हमला कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोहेल (20), भाई शेख इस्लाम (27), जीजा नदीम उर्फ नजरूल (43), मां सलमा बेगम (55) मामूनी (32) के रूप में हुई है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम का कहना है कि रुपयों के लेनदेन में नफीस की हत्या की बात सामने आई है। नफीस चाय का खोखा चलाता था। आरोपी उसके बराबर में खोखा चलाते हैं। 
विज्ञापन


दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। न्यू सीमापुरी, ई-ब्लॉक, बंगाली बस्ती निवासी नफीस के परिवार में माता-पिता, शादीशुदा बहन, पत्नी व आठ महीने का एक बेटा है। रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने नफीस पर चाकू और पेचकस से हमला कर दिया। एक आरोपी ने नुकीला पेचकस नाक में अंदर तक घुसा दिया जबकि दूसरे ने पेट में चाकू मार दिया। रात 12:15 बजे पुलिस को खबर मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
शनिवार दोपहर परिजनों ने नफीस का शव दिलशाद गार्डन स्थित लेबर चौक पर रखकर जाम लगा दिया। दोपहर के समय पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया था। वहां से शव लेकर परिजन सीधे दिलशाद गार्डन पहुंचे और शव को बीच सड़क पर रख दिया। परिजनों व स्थानीय लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में नशे का धंधा फल-फूल रहा है। करीब दो घंटे शव सड़क पर रखा रहा। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वहां से निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed