{"_id":"684c39f13718235904037834","slug":"young-man-attacked-with-knife-in-prem-nagar-after-shoulder-collision-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से वार: दुकान गया युवक, गाली-थप्पड़ और फिर हो गया कांड; इधर-उधर भागता रहा रविश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से वार: दुकान गया युवक, गाली-थप्पड़ और फिर हो गया कांड; इधर-उधर भागता रहा रविश
Fri, 13 Jun 2025 08:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:18 PM IST
सार
दिल्ली के प्रेम नगर में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां पर कंधा टकराने पर एक युवक को चाकू से गोद डाला। पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक युवक सड़क पर दौड़ता हुआ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
विस्तार
प्रेम नगर इलाके में कंधा टकराने पर कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी और उसपर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान रविश अली (24) के रूप में हुई। घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सभी आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक रविश अली सपरिवार इंद्र एन्क्लेव इलाके में रहता है। वह जींस की फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में रविश ने बताया कि 10 जून की रात 10.30 बजे वह बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। इस दौरान सामने से तीन लोग आ रहे थे। एक युवक से उसका कंधा टकरा गया। टक्कर लगने के बाद युवक उसे गाली देने लगा। गाली-गलौज का विरोध करते हुए पीड़ित ने युवक को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
इतने में ही एक युवक ने चाकू निकाल लिया और रविश पर हमला करने लगे। रविश जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसपर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। भागने के दौरान ही पीड़ित ने पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस को फोन करते देख सभी हमलावर वहां से भाग गए। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने घायल रविश को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। उस रात वह बयान देने की हालत में नहीं था। अगले दिन पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन में बताया कि मामले की जांच के दौरान आपसी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी इसी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद किया है। एक युवक पर उसने चाकू मारने और दो अन्य पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।