फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man along with his father beat up police station chief and policeman

गजब दबंगई: दिल्ली में पिता के साथ मिलकर युवक ने थानाध्यक्ष और सिपाही को पीटा, पुलिस ने चेकिंग के लिए था रोका

Sun, 27 Oct 2024 08:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Oct 2024 08:38 PM IST
सार

दिल्ली के जामिया नगर थानाध्यक्ष व एक सिपाही को पीट दिया। थानाध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मोटरसाइकिल सवार युवक व उसे पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
young man along with his father beat up police station chief and policeman
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगता है कि लोगों में पुलिस का डर बिल्कुम नहीं रहा। जामिया नगर थानाध्यक्ष ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका तो युवक ने आपा खो दिया। उसने अपने पिता के साथ जामिया नगर थानाध्यक्ष व एक सिपाही को पीट दिया। थानाध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मोटरसाइकिल सवार युवक व उसे पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जामिया नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरपाल सिंह 26 अक्तूबर की रात 8.45 बजे वह अपनी टीम के जब गश्त कर रहे थे, तभी बटला हाउस में देखा कि कब्रिस्तान चौक से जाकिर नगर मार्केट की ओर जा रही एक बुलेट मोटरसाइकिल तेज आवाज कर रही थी। इंस्पेक्टर नरपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को जांच के लिए बाइक चालक को रोककर जांच करने को कहा। जांच में पता लगा कि मोटरसाइकिल में साइलेंसर अवैध रूप से संशोधित किया गया था, जिससे अनुमेय सीमा से अधिक शोर हो रहा था और इस तरह मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार आसिफ (24 ) पुत्र रियाजुद्दिंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। युवक ने अपने पिता को मौके पर बुला लिया। पिता-पुत्र ने जबरदस्ती पुलिसकर्मियों से मोटरसाइकिल को छीनने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल नहीं छोड़ने पर आरोपियों ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि बस यहीं पर इस मामले को शांत करो और इसे जाने दो, नहीं तो सब ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष नरपाल सिंह पिता-पुत्र को रोकने के लिए पहुंचे और उन्होंने दोनों से पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने से मना किया तो उन्होंने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आसिफ के पिता ने एसएचओ को पकड़ लिया और आसिफ ने उनकी आंख के पास मुक्का मारा, जिससे चोट आईं। आरोपियों ने सिपाही रामकेश के साथ भी मारपीट की और उसे भी घायल कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और थाने ले गए। थानाध्यक्ष व सिपाही को इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिसकर्मियों के बयान पर आरोपी आसिफ और उसके पिता के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को सरकारी ड्यूटी करने से रोकने, थानाध्यक्ष और ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों पर शारीरिक हमला करने का की धारा में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed