फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young bikers death recorded in one of friends camera installed in helmet in delhi

हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो गया मौत का LIVE वीडियो, दोस्तों के सामने दोस्त ने तोड़ा दम

Thu, 17 Aug 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 05:14 PM IST
सार

बाराखंभा रोड के मंडी हाउस इलाके में सुपार बाइक्स बेनेली टीएनटी 600आई पर रेस लगा रहे थे तीन युवक

दोस्त के हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो गया मौत का वीडियो

- बाराखंभा रोड के मंडी हाउस इलाके में सुपार बाइक्स बेनेली टीएनटी 600आई पर रेस लगा रहे थे तीन युवक

- एक सुपर बाइक पर सबसे आग चले रहा युवक बुजुर्ग से टकराकर लेडी इरविन कॉलेज के पास फुटपाथ के खंभे से टकराया

- हादसे के समय युवक का उतरा हेलमेट, सीधा सिर दीवार से टकराया, उड़ गए सिर व बाइक के परखच्चे

- 100 मीटर तक घिसटती चली गई मृतक की बाइक, पुलिस ने दोस्ट के हेलमेट में लगी फुटेज की कब्जे में

- तीनों को सीपी से प्रगति मैदान होते हुए जाना था विवेक विहार, पुलिस कर रही छानबीन

विज्ञापन
young bikers death recorded in one of friends camera installed in helmet in delhi
- फोटो : ani

विस्तार

बाराखंडा रोड इलाके के मंडी हाउस क्षेत्र में सुपर बाइक बेनेली टीएनटी 600आई पर रेस लगा रहे एक युवक की मौत का वीडियो दूसरी बाइक पर चल रहे दोस्त के हेलमेट में लगे गोप्रो (हेलमेट में सामने की ओर लगा कैमरा) कैमरे में कैद हो गया। करीब 150 किमी की रफ्तर से एक बाइक सवार सड़क पार कर रहे बुजुर्ग से टकरा गया।

विज्ञापन


हादसे में युवक की बाइक करीब 100 मीटर दूर जाकर रुकी, वहीं युवक का हेलमेट उतर गया और उसका सिर लेडी इरविन कॉलेज के पास फुटपाथ पर वाहन चालकों को रोकने के लिए लगाए गए खंभों से टकरा गया। युवक के सिर व बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में अलग-अलग बेनेली बाइक्स पर ही चल रहे मृतक के दोस्त गाजी खान व लक्ष्य चौधरी दोनों बच गए। पुलिस ने मृतक हिमांशु बंसल (24) का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में बुजुर्ग को मामूली चोट लगी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में की थी पार्टी

young bikers death recorded in one of friends camera installed in helmet in delhi

पुलिस के मुताबिक हिमांशु बंसल परिवार के साथ ए-3,2, दूसरी मंजिल, विवेक विहार फेज-2 में रहता था। इसके परिवार में पिता सुरेश बंसल, मां व एक बड़ा भाई अंशुल बंसल है। सुरेश बंसल की झिलमिल इलाके में बर्तन बनाने की फैक्टरी है।

ग्रेजुएशन करने के बाद हिमांशु अपने पिता के साथ ही फैक्टरी में हाथ बटा रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को मंदिर में जन्माष्टिमी की तैयारी करने के बाद हिमांशु विवेक विहार में रहने वाले अपने दो दोस्त गाजी खान लक्ष्य चौधरी के साथ अपनी बाइक पर निकल गया।

तीनों के पास बेनेली टीएनटी 600आई बाइक है।तीनों दोस्त घर से सीधे कनाट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे, वहां पर तीनों ने पार्टी की। बाद में वह रात करीब 8.45 बजे कनाट प्लेस से घर जाने के लिए निकले। तीनों ने फैसला किया कि वह अपनी-अपनी बाइक से रेस लगाकर घर जाएंगे।

बुजुर्ग से लग गया बाइक का हैंडल

young bikers death recorded in one of friends camera installed in helmet in delhi

कनाट प्लेस, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, विकास मार्ग होते हुए तीनों को घर पहुंचना था। लक्ष्य ने गोप्रो कैमरे से लैस हेलमेट लगाया हुआ था। इसी दौरान जैसे ही तीनों मंडी हाउस के गोलचक्कर से प्रगति मैदान की ओर आगे बढ़े, अचानक हिमांशु की बाइक का हैंडल सड़क पार कर रहे बुजुर्ग से लग गया।

सबसे आगे हिमांशु ही चल रहा था। दोनों दोस्त उसके पीछे थे। हिमांशु अंतुलित होकर सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटता चला गया। हादसे में हिमांशु का हेलमेट उतरा और उसका सिर फुटपाथ के खंभे से जा टकराया। बाइक और हिमांशु के सिर के परखच्चे उड़ गए।

राहगीरों व पीछे चल रहे दोस्तों ने वहां से गुजर रही निजी एंबुलेंस से हिमांशु को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लक्ष्म के हेलमेट पर लगे कैमरे की फुटेज लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed