फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young attacks on miscreants

मनचलों को घसीटते थाने ले गई बहादुर बेटी

Tue, 07 Apr 2015 04:47 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
young attacks on miscreants

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लड़कियों, महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे मनचलों से एक बहादुर बेटी भिड़ गई। सबक सिखा रही युवती के तेवर देख हाथापाई कर रहा मनचला और उसके दो साथी भाग निकले लेकिन एक को उसने दबोच लिया।

विज्ञापन


तमाशबीन बनी भीड़ को युवती ने ललकारा, धिक्कारा तब कुछ लोग मदद को आगे बढ़े। सूचना के करीब 15-20 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक से मुख्य आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


चावला कॉलोनी निवासी पूनम मित्तल गुड़गांव स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में सेल्स सपोर्ट कॉर्डिनेशन एक्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वह कंपनी की कैब पकड़ने के लिए घर से बल्लभगढ़ नहर की ओर पैदल जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान मंदिर के पास स्थित चाय की दुकान पर बैठे चार लड़कों ने उन पर अश्लील जुमले कस दिए। इससे गुस्साकर उन्होंने एक मनचले को थप्पड़ जड़ दिया। मनचला भी उनसे भिड़ गया। अन्य साथी गालियां देते हुए उससे लड़की को पीटने  के लिए कहने लगे।

मनचले से हाथापाई करने के बाद एक को किया पुलिस के हवाले

young attacks on miscreants

इसके बावजूद पूनम ने हिम्मत नहीं हारी और मनचले पर लात घूसे चलाती रही। इस दौरान भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने भी मनचलों को रोकने या पकड़ने की हिम्मत नहीं की। गुस्साई पूनम ने लोगों को धिक्कारते हुए कहा कि एक दिन उनकी बेटी भी इसी तरह फंस सकती है। इसके बाद कुछ लोग मदद को आगे बढ़े तो मनचले भागने लगे। भागते मनचलों में से एक को पूनम ने पकड़ लिया।

100 नंबर पर फोन किया गया तो पुलिस को आने में 15-20 मिनट लग गए। पुलिस पकड़े गए युवक को चौकी ले गई। आरोपी युवक ने अपना नाम राकेश बताया। हाथापाई करने वाले साथी का नाम रवि उर्फ चिंट्टू निवासी पाली गांव बताया। एसएचओ सिटी नरेंद्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत ले ली गई है, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

पूनम ने बताया कि मंदिर के आसपास दिनभर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। उधर से गुजरने वाली हर महिला को उनकी गंदी नजरों और फब्तियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि उनकी छोटी बहन पर भी फब्तियां कसी गई थीं। इसलिए वह इन लोगों से मोर्चा लेने का मन बना चुकी थीं।

मित्तल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ मंदिर के पास छेड़छाड़ हुई। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से कहा था कि उसने मनचले को पकड़कर क्यों नहीं रखा। इस दौरान वहां खड़े दूसरे मनचले पुलिस के सामने ही हंसी मजाक करते रहे लेकिन कुछ नहीं हुआ। उस घटना से सबक लेकर ही उन्होंने एक मनचले को पकड़ लिया ताकि पुलिस कोई बहाना न बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed