फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young also celebrate Yoga Day NDRF

एनडीआरएफ जवान भी मनाएंगे योग दिवस

Sat, 20 Jun 2015 07:03 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
Young also celebrate Yoga Day NDRF

विश्व योग दिवस पर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के जवान भी योग करेंगे। गाजियाबाद के हरसांव स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन में सभी जवान और अधिकारी एक साथ रविवार को योग करेंगे।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की बटालियन से 50 जवानों की एक टीम दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में भी योग करेंगी।

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट वीके देवरा ने बताया कि विश्व योग दिवस पर बटालियन में सभी जवान और अधिकारी सुबह 7 से 8 बजे तक योग करेंगे।

विश्व योग दिवस पर रविवार को दिल्ली के राजपथ पर होने जा रहे योग के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस एनडीआरएफ तैनात रहेगी।
विज्ञापन


रविवार सवेरे गाजियाबाद बटालियन से एनडीआरएफ के 45-50 जवानों की एक टीम दिल्ली पहुंचेगी। सीबीआरएन पदार्थों के हवा के जरिए पता करने केलिए एनडीआरएफ हैजमेट वाहन भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि योग के दौरान किसी भी तरह की आतंकी हमलों और सीबीआरएन हमलों को रोकने के लिए जवान पूरी तैयारी के साथ तैनात रहेंगे।

जवानों के पास सीबीआरएन हमलों को रोकने के लिए आधुनिक उपकरण रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed