{"_id":"9892ed63c53d801dd289db538babad49","slug":"you-will-recharge-your-metro-card-from-the-new-metro-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नए ऐप से रीचार्ज हो जाएगा मेट्रो कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नए ऐप से रीचार्ज हो जाएगा मेट्रो कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Mar 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा देने का नया फंडा अपनाने जा रही है। डीएमआरसी सोमवार को एक नया ऐप जारी करेगी। इसके डाउनलोड करने पर रिवार्ड सिस्टम में जुड़ने का अवसर यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
ऑफर वर्ल्ड’ एप्लीकेशन डाउनलोड करके उसमें शामिल बाकी ऐप के डाउनलोड करने पर प्वाइंट मिलेंगे। 100 प्वाइंट जमा होने पर इतने का स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
मोबाइल ऐप कंपनी के साथ प्रबंध निदेशक मंगू सिंह की मौजूदगी में सोमवार को करार होगा। डीएमआरसी के स्मार्ट कार्ड यूजर ऑफर वर्ल्ड के जो भी ऐप डाउनलोड करेंगे, उसके खाते में प्वाइंट जुड़ता रहेगा।
विज्ञापन
शुरुआत में गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। फिर उस कंपनी के गेम, न्यूज पोर्टल, ई-कॉमर्स पोर्टल ऐप डाउनलोड करने पर उसके सामने अंकित प्वाइंट खाते में क्रेडिट होगा।
डीएमआरसी अधिकारी बताते हैं कि जब 100 प्वाइंट जमा हो जाएं तो वह कोई भी स्मार्ट कार्ड नंबर उसमें डालकर उसे रीचार्ज कर सकेगा। दिल्ली मेट्रो के 70 फीसदी स्मार्ट कार्ड यूजर हैं, नए ऑफर से संख्या और बढ़ेगी।