होली पर जाना है घर तो ध्यान दीजिए! रेलवे ने आपके लिए चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली को ध्यान में रख रेलवे ने विभिन्न रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। आनंद विहार से डिब्रूगढ़, पटना व निजामुद्दीन से लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली स्टेशन ट्रेनें कुल 45 फेरे लगाएंगी।
होली स्पेशल ट्रेन संख्या 02450 फिरोजपुर-मडगांव, ट्रेन संख्या 05903/05960 डिब्रूगढ़-आनंद विहार टर्मिनल-डिब्रूगढ़ सुपर फास्ट ट्रेन, ट्रेन संख्या 05611/05612 सिलचर-आनंद विहार टर्मिनल-सिलचर, ट्रेन संख्या 04440/04439 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आंनद विहार टर्मिनल, ट्रेन संख्या 04420/04419 हजरत निजामुद्दीन-लोकमान्य तिलक टर्मिनल- निजामुद्दीन के बीच चलेगी।
अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 05903 डिब्रूगढ़-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट 22 मार्च को डिब्रूगढ़ से रात के 10:30 बजे चलकर अगली रात 8:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
इन रूट्स पर भी है सुविधा
ट्रेन संख्या 05904 आनंद विहार टर्मिनल-डिब्रूगढ़ सुपर फास्ट ट्रेन 25 मार्च को सुबह 05:15 बजे चलकर 27 मार्च को 7:15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 05611 सिलचर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 20 मार्च की शाम 6:30 चल कर 22 मार्च की शाम 5:40 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
आनंद विहार से ट्रेन संख्या 05612 सिलचर के लिए 22 मार्च को देर रात 11:45 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज बदरपुर, लमडिंग, होजई, गुवाहाटी, गोलपाड़ा टाउन, न्यूबंगोई गांव, अलीपुरद्वार जं., न्यूजलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, मणकापुर, गोंडा, सीतापुर छावनी, चंदौसी, मुरादाबाद, हापुड़ एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा।
आनंद विहार से पटना के लिए ये है स्पेशल ट्रेन
एक अन्य स्पेशल ट्रेन 04440 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आनंद विहार के लिए 21 मार्च से 30 मार्च के बीच चलेगी। इस बीच प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 पर पटना पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04439 पटना से आनंद विहार के लिए प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को दोपहर 12:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:15 पर आनंद विहार पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04420/04419 निजामुद्दीन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक स्पेशल एसी ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 22 मार्च से 28 जून के बीच चलेगी।