फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   you know in Rajdhani also served wine!

राजधानी ट्रेन में भी छलकते हैं जाम, पिलाई जाती है खूब शराब

Mon, 07 Sep 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
you know in Rajdhani also served wine!

ट्रेन में सफर के दौरान भले ही आप कई सुविधाओं से वंचित रह जाएं, लेकिन अगर आप चलती ट्रेन में जाम छलकाने के लिए थोड़ा पैसा खर्च करें तो यह आसानी से मिल सकती है।

विज्ञापन


लेकिन इतना जरूर है कि आप शराब पीने व पिलाने वाले की शिकायत करना चाहे तो आपको शिकायत पुस्तिका नहीं मिलने वाली। ताजा मामला वीवीआईपी बंगलूरू-निजामुद्दीन राजधानी ट्रेन का है।
विज्ञापन


शनिवार को बंगलूरू-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22693) ट्रेन में एक यात्री शौचालय के समीप बैठ कर शराब पी रहा था। मजे की बात तो यह कि उसे शराब का पैग रेलवे स्टाफ ही भी बना कर दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पुस्तिका मांगी तो मिली उल्टा नसीहत

you know in Rajdhani also served wine!

इसके एवज में वह यात्री पैसा भी दे रहा था। इसकी शिकायत एक यात्री ने की और शिकायत पुस्तिका मांगी तो कोच अटेंडेंट उसे ही नसीहत देने लगा। बाद में धनंजय नाम के यात्री ने इसकी शिकायत उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा से की।


शिकायत मिलने के थोड़ी देर बाद कोच अटेंडेंट, ट्रेन सुपरिंटेंडेंट, टीटीई हरकत में आए और शराब देने वाले लीनेन स्टाफ (बेड रोल देने वाला) को पकड़ा गया। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में अलमारी से शराब की बोतल भी जब्त की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही ट्रेन भोपाल स्टेशन पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ट्रेन में चढ़े और टीटीई और ट्रेन सुपरिंटेंडेंट ने शराब की बोतल के साथ आरोपी को आरपीएफ के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed