{"_id":"6a5a36d6518cd7393a0ae9f1","slug":"you-accused-the-bjp-of-deleting-14-lakh-votes-during-the-pre-sir-stage-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146269-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आप ने लगाए भाजपा पर प्री-एसआईआर में 14 लाख वाेट काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आप ने लगाए भाजपा पर प्री-एसआईआर में 14 लाख वाेट काटने का आरोप
विज्ञापन
-प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, गरीब क्षेत्रों में नहीं दिए हर घर में गणना फार्म, सरकारी डेटा 100 फीसद फार्म दिखा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत गरीब और प्रवासी लोगों के वोट काटे जाने का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को आप मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने प्री-एसआईआर के नाम पर ही 14 लाख वोट काट दिए हैं।
सौरभ भारद्वाज ने एसआईआर प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि इसमें तीन स्तरों पर यह बेइमानी की जा रही है। पहला, भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने प्री-एसआईआर के नाम पर ही 14 लाख वोट काट दिए हैं। अब ये एसआईआर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बुराड़ी विधायक संजीव झा ने आरोप लगाया कि प्री एसआईआर जून के महीने में कराया गया, जब गर्मी की छुट्टियां होती है। फिर जून के महीने में यह मैपिंग कैसे कराई गई और इसके नाम पर 14 लाख वोट काट दिए गए।
कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म देने और भरने के बजाय गोलमाल कर रहे हैं। गरीब इलाकों में हर घर में गणना फार्म नहीं दिए गए। तीसरा, आप नेता विकास गोयल ने कहा कि 8-9 हजार लोगों को सरकार ने वजीरपुर जैसी जगहों पर फ्लैट भी दिए हैं, उनका डाटा सरकार के पास है लेकिन उनको भी बीएलओ के पास जाने पर फॉर्म नहीं दिए जा रहे।