फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogi government gave gift of Rs 1779 crore to Yamuna Authority noida

UP: योगी सरकार ने यमुना प्राधिकरण को दिया 1779 करोड़ का तोहफा, विकास को लगेंगे पंख, नहीं रुकेंगी परियोजनाएं

Fri, 17 Nov 2023 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 Nov 2023 10:34 PM IST
सार

विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश से 1779 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि को 25 साल में बिना ब्याज के वापस करना होगा। इससे प्राधिकरण को काफी राहत मिल जाएगी। 
 

विज्ञापन
Yogi government gave gift of Rs 1779 crore to Yamuna Authority noida
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

योगी सरकार ने यमुना प्राधिकरण को 1779 करोड़ रुपये देकर दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। इनमें से 1500 करोड़ रुपये प्राधिकरण के खाते में आ गए हैं। यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि जमीन अधिग्रहण, किसानों को अतिरिक्त मुआवजा, लैंड बैंक और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए रुपये की कमी अब आड़े नहीं आएगी। खास बात यह है कि इस धनराशि को 25 साल में बिना ब्याज के वापस करना होगा। इससे प्राधिकरण की परियोजनाओं को पंख लगेंगे। इससे एयरपोर्ट के आसपास सेक्टरों को बसाया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरी किए जाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार से ब्याज मुक्त ऋण की मांग की थी। इसके लिए प्राधिकरण ने टप्पल बाजना अर्बन सेंटर की भूमि, सेक्टर-10 में ईएमसी व औद्योगिक भूखंड, सेक्टर-7 में वेयर हाउस, लॉजिस्टिक व औद्योगिक भूखंड एवं हैंडीक्रॉफ्ट, एमएसएमई अपैरल पार्क व सेक्टर-32 में औद्योगिक भूखंड व सेक्टर-28 मेडिकल डिवाइस पार्क आदि परियोजनाओं का हवाला दिया था, जिससे कि अवशेष भूमि को प्राथमिकता के आधार विकसित किए जाने हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द किया जा सके। प्राधिकरण द्वारा मांगी गई धनराशि 1779 करोड़ रुपए में से प्रदेश सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। शेष 279 करोड़ भी जल्द ही खाते में आ जाएंगे। 
विज्ञापन


सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार से पहली बार इतनी बड़ी धनराशि यमुना प्राधिकरण को बिना ब्याज के मिली है। सबसे खास बात यह है कि बिना ब्याज के वापस करना होगा। विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश से 1779 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि को 25 साल में बिना ब्याज के वापस करना होगा। इससे प्राधिकरण को काफी राहत मिल जाएगी। अब पैसे की वजह से कोई परियोजना प्रभावित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed