फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogi goverment is number one in lying said akhilesh yadav

योगी सरकार झूठ बोलने में नंबर-1, आधी रह गई किसानों की आमदनीः अखिलेश यादव

Thu, 19 Mar 2020 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Yogi goverment is number one in lying said akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों की आमदनी आधी रह गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार दमदार नहीं बल्कि निर्णय न लेने वाली सरकार है। यह सरकार झूठ बोलने में देश में नंबर वन है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना घोषणा पत्र को पलटना चाहिए। भाजपा ने जनता को जो भरोसा दिया था, वह पूरा नहीं किया। भाजपा ने 6 एम्स खोलने का वादा किया था। सरकार बताएं कि उसके एम्स कहां है? किसी कॉलेज, विश्वविद्यालय में वाई-फाई नहीं शुरू किया।  
विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि गंभीर अपराध बढ़े हैं। बेटियों, महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। उन्नाव की घटना के बाद सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सबक नहीं सीखा। सरकार गन्ना भुगतान का तो दावा कर रही है, लेकिन नहीं बता रही कि 12 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। दावा किसानों की आमदनी दोगुनी करने का है लेकिन घटकर रह गई आधी। बड़े पैमाने पर किसानों ने आत्महत्या की है। 24 फरवरी को सपा के 14 एमएलए, एमएलसी महोबा में 65 ऐसे किसानों के घर गए थे, जिन्होंने अर्थिक तंगी में आत्महत्याएं कर ली हैं। सरकार ने माना है कि 37 जिलों में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद गई है। उन्होंने पूछा कि इन जिलों के किसानों को सरकार ने कितनी मदद की। छुट्टा घूम रहे जानवरों से फसलों के नुकसान की भरपाई कैसे करेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बताए कितने प्रोजेक्ट जमीन पर उतरे
सपा अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री को सच बोलना चाहिए। कह रहे हैं कि 2017 से पहले किसी शहर में मेट्रो नहीं थी। उन्होंने गोरखपुर में मेट्रो चलाने की घोषणा की थी, बताएं कि वहां कब तक मेट्रो चलेगी? उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों के लिए जो रन स्ट्रिप सपा सरकार में बनीं, उसके बाद भाजपा सरकार ने कहां बनवाई। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट बड़े घूमधाम से की गई। हम जानना चाहते हैं कि सरकार ने कितने प्रोजेक्ट पर निर्णय लिया, कितने जमीन पर उतरें और किस बैंक में सहयोग किया? कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था में कौन निवेश करेगा? 

गंगा सफाई में बहे हजारों करोड़ 
गंगा सफाई में हजार करोड़ खर्च कर दिए लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। जब तक नीयत साफ नहीं होगी, गंगा साफ नहीं हो सकती। सरकार ने जिन शहरों को स्मार्ट बनाने की घोषणा की थी, उनमें कूड़े के ढेर लगे हैं। इनके स्मार्ट सिटी की सड़कों पर सांड दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने 300 विधायकों को दुखी किया है। वे अन्याय की वजह से सरकार से नाराज हैं।

इनमें नंबर वन है सरकार
अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, खराब मिड डे मील, फर्जी एनकाउंटर, महिला व बालिका उत्पीड़न, रेप पीड़ितों से अन्याय, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में नंबर वन है। इसी तरह स्मार्ट सिटी व मेट्रो न बनाने में पहले नंबर है। झूठ बोलने, जाति के आधार पर भेदभाव, थानों में जाति के आधार पर तैनाती, पुलिस में भ्रष्टाचार, आईपीएस के आरोप-प्रत्यारोप, अस्पसंख्यकों से अन्याय और सीबीआई के माध्यम से उत्पीड़न कराने में नंबर वन है। 

गोशालाओं का बजट बढ़ाएं, तभी हो पाएगी गो-सेवा
सपा अध्यक्ष ने कहा है कि गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश में पर्याप्त बजट नहीं है। सरकार गोशालाओं को अपना प्रिय विषय बताती है लेकिन गोशालाओं की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार ने गोशालाओं के बजट में कई गुना वृद्धि करने की अपील की। कहा, असली गोसेवा तभी हो पाएगी।


राम-कृष्ण एक, भगवान विष्णु मेरे घर में
अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे या नहीं, इसके जवाब में सपा अध्यक्ष ने कहा, राम-कृष्ण एक हैं। वे ही वेंकटेश्वर हैं। भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान विष्णु मेरे घर में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed