फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogi fiercely played Hindutva card in delhi election campaign

दिल्ली विधानसभा चुनावः करवाल नगर से लेकर मुस्तफाबाद में योगी ने जमकर खेला हिंदुत्व का कार्ड

Sun, 02 Feb 2020 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Yogi fiercely played Hindutva card in delhi election campaign
दिल्ली में योगी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव में सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को अपनी पहली जनसभा में ही उन्होंने पाकिस्तान से लेकर शाहीनबाग और राम मंदिर जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखा। उन्होंने लगातार चार जनसभा में जमकर हिंदुत्व का कार्ड खेला और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से सहानुभूति लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।

विज्ञापन


आदर्श नगर में सभा को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल के समर्थन में अपील कर रहा है यानी उन्हें दिल्ली की जनता पर विश्वास नहीं है। अपने पाकिस्तान के आकाओं से कह करके अपने पक्ष में बयान दिलवा रहे हैं। पाकिस्तान का मंत्री दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल के समर्थन में बोलता है। क्या लगता है इससे। इनके तार कहां तक जुड़े हैं, ये तो देश के साथ गद्दारी है। इन चेहरों को पहचान लीजिए ये देश की सुरक्षा के लिए घातक हैं। केजरीवाल को अपने लोगों पर विश्वास कम है और पाकिस्तान पर विश्वास ज्यादा है। पाकिस्तान से कहलवा रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसे नहीं। देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू 23 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत हो गए।
विज्ञापन


केजरीवाल व टुकड़े-टुकड़े गैंग नागरिकता संशोधन कानून पर जगह-जगह धरने करा रहे हैं। जब देश ही नहीं रहेगा तो किस तरह की भारत की सोच केजरीवाल रखते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाओगे तो भरपाई भी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडे तख्ती लगा कर ठेला लगाकर रोजगार कर रहे है। दिल्ली में पोलिटिकल ब्लैकमेलर का गैंग है जो विकास की बात सोच ही नहीं सकता। दिल्ली की जनता को केजरीवाल ने बुनियादी सुविधा से वंचित किया है, आम आदमी को तबाह किया है। जर्जर स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा सरकार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में डुबकी लगा सकते हैं क्या केजरीवाल : योगी
यमुना पर घेरते हुए योगी ने कहा कि देश की दो पवित्र नदियां है गंगा यमुना। गंगासागर तक गंगा की सफाई हुई है। कानपुर में 14 करोड़ लीटर सीवरेज गिरता था। इसे शुद्ध कर लिया गया है। एक बूंद सीवर यहां नहीं गिर रहा है। प्रयागराज में डुबकी खुद लगा चुका हूं। क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगा सकते हैं। आचमन की बात तो दूर नहाने लायक भी यमुना को केजरीवाल ने नहीं छोड़ा। भारत सरकार सहयोग करना चाहती है लेकिन केजरीवाल हैं कि मानते ही नहीं है। उनकी सहानुभूति तो शाहीन बाग से जुड़ी हुई है।

योगी बोले-आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने वालों की है दिल्ली में सरकार
आज आतंकवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जा रही है। बिरयानी खिलाने का शौक या तो कश्मीर में कांग्रेस को था या फिर बिरयानी खिलाने का शौक शाहीन बाग में केजरीवाल को है। लोग डराते थे कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करोगे तो देश में खून की नदियां बहेंगी। कुछ नहीं हुआ। पत्थरबाज गायब हो गए।

दिल्ली के विकास पर भी योगी ने केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्गति देखकर लगता ही नहीं देश की राजधानी है। केजरीवाल नेतृत्व की सरकार जहरीला पानी पिला रही है। दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बुनियादी सुविधा की जरूरत नही। भारत सरकार रैपिड रेल बनाने के लिए दिल्ली सरकार से सहयोग करने को कहती है, लेकिन वह मना कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed