फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra Yadav taunts on Kejriwal by his tweet said game finish, footage digested

योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल पर किया तंज, कहा खेल खत्म, फुटेज हजम

Thu, 21 Jun 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav taunts on  Kejriwal by his tweet said game finish, footage digested

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गवर्नर हाउस में पिछले नौ दिनों से चल रहे अपने धरने को खुद हीं खत्म कर दिया और एक बार फिर काम पर लौट आए हैं।  इसी के साथ दिल्ली में पिछले लगभग 10 दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा मंगलवार को खत्म हो गया। लेकिन अरविंद केजरीवाल पर उनके विरोधीयों के वार भी शुरू हो गए, केजरीवाल के ही पुराने साथी व स्वराज अभियान के मुखिया योगेंद्र यादव ने भी उनपर तंज करते हुए ट्वीट की है।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि खेल खत्म, फुटेज हजम। दस दिन के इस ड्रामे से आखिर दिल्ली की जनता को क्या मिला। मुख्यमंत्री ने अफसरों से अपील की, अफसरों और मंत्रियों की मीटिंग तय हो गई। क्या एलजी ने बैठक बुलाई, हड़ताल तुड़वाई? आखिर राशन डिलीवरी की मांग कहां गई, हां पब्लिसिटी खूब हुई. और क्या चाहिए।
विज्ञापन

 



 

बिना एलजी से मिले ही लौट आए

Yogendra Yadav taunts on  Kejriwal by his tweet said game finish, footage digested

यहां ये जानना जरुरी है कि,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के आवास पर पिछले 9 दिनों से अपने मंत्री डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन व  गोपाल राय के साथ धरने पर बैठे थे, जिसे मंगलवार को अचानक हीं खत्म कर दिया और बिना एलजी से मिले ही लौट आए। उनकी ओर से धरना खत्म किए जाने के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे के बीजेपी नेताओं और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने भी अपना धरना समाप्त कर दिया है।

इसी दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि, ज्यादातर अधिकारी काम पर लौट आए हैं। अधिकारियों ने मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया. हालांकि, मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने एलजी हाउस पर धरना नहीं दिया था, हम LG साहब से मिलने के लिए इंतज़ार कर रहे थे। राशन की बात अब हम जनता के बीच में जाकर ही करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी मंत्रियों की तरफ से कुछ रिव्यू बैठक बुलाई गई है. दलाई लामा को एक कार्यक्रम में दिल्ली आना है, उस आयोजन के लिए कल एक बैठक बुलाई गई है।

धरना खत्म करने से पहले राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उन्हें हालात की जानकारी दी थी. इसके बाद केजरीवाल के धरना खत्म करने की जानकारी सामने आ गई. केजरीवाल दिल्ली के एलजी से मिलने को लेकर धरने पर बैठे थे, वह और उनके साथ मौजूद गोपाल राय एलजी से बिना मिले ही लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed