फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav survey swos pm modi is more popular then kejriwal in delhi

सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा: केजरीवाल से ज्यादा मोदी सरकार से संतुष्ट हैं दिल्लीवाले

Wed, 01 Feb 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav survey swos pm modi is more popular then kejriwal in delhi

दिल्ली की जनता केजरीवाल से ज्यादा केंद्र की मोदी सरकार से संतुष्ट है। सिर्फ यही नहीं, 36 फीसदी लोग मानते हैं कि केजरीवाल सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पहले जैसा है।

विज्ञापन


25 फीसदी मानते हैं कि इसमें कमी आई है। यह आंकड़े अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी रहे योगेंद्र यादव की एक सर्वे रिपोर्ट के हैं। यादव ने शनिवार को मीडिया के सामने इसे जारी किया।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पूरे सर्वे को खुद डिजाइन किया है। सर्वे दिल्ली की 19 विधानसभा में 1202 लोगों पर किया गया है। नए साल के शुरुआती पांच दिनों में यह बातचीत अलग-अलग लोगों से की गई। सर्वे किसी एजेंसी से नहीं बल्कि खुद उनके लोगों ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

32 फीसदी अपना वार्ड नंबर नहीं जानते

yogendra yadav survey swos pm modi is more popular then kejriwal in delhi

सर्वे रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली सरकार से महज 37 फीसदी लोग ही संतुष्ट हैं, जबकि 60 फीसदी लोग असंतुष्ट हैं। 23 फीसदी ऐसे लोग भी हैं जो यह मानते हैं कि दिल्ली सरकार के कामकाज में एलजी अडंगा लगाते हैं।

36 फीसदी लोगों का मानना है कि दिल्ली सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एलजी का नाम लेती है। 56 फीसदी लोग दिल्ली में विधायकों के काम से संतुष्ट नहीं है। योगेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर भी एक सर्वे किया गया।

इसके मुताबिक, 37 फीसदी दिल्ली यही नहीं जानती, वह तीन नगर निगमों में किसके अंतर्गत आती है। 32 फीसदी लोग अपने वार्ड का नंबर तक नहीं जानते। सिर्फ 57 प्रतिशत लोग अपने पार्षद का नाम जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed