फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav backs kejriwal, says time to unite for party

अब केजरीवाल के बचाव में उतरे योगेंद्र

Sat, 14 Mar 2015 04:36 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav backs kejriwal, says time to unite for party

हाल की उठापठक को दरकिनार करते हुए योगेंद्र यादव आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बचाव में उतर गए हैं।

विज्ञापन


हाल में केजरीवाल के कथित ख़रीद-फ़रोख़्त वाले टेप के सामने आने को यादव ने 'कीचड़ की गंगा' बताया और कहा कि आप को बदनाम करने के लिए मामूली सी बातचीत को स्टिंग की तरह पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, "एक घटना को लेकर इस पूरे आंदोलन को ख़ारिज किया जा रहा है। अब तो साधारण सी बातचीत को भी स्टिंग की तरह पेश किया जा रहा है। बिना कुछ प्रमाण के बड़े बड़े दावे हो रहे हैं। मीडिया यह सब मजे लेकर परोस रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा, "पार्टी में जितने भी गहरे मतभेद हों, इस आंदोलन में आस्था रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस कीचक्रीड़ा का हिस्सा नहीं बन सकता। हम सबको कुछ ऐसा करना है ताकि आंदोलन की एकता बनी रहे और इसकी आत्मा भी बची रहे।"

कैसे पड़ी 'आप' में दरार

yogendra yadav backs kejriwal, says time to unite for party

योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को हाल ही में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से हटा दिया गया है। दोनों ने कांग्रेस के साथ मिला कर दिल्ली में सरकार बनाने के केजरीवाल के प्रस्ताव का विरोध किया था।

पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने बुधवार को केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले वर्ष कांग्रेस के छह विधायकों को तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद पार्टी की एक नेता अंजलि दमानिया ने पार्टी छोड़ दी थी।

इससे पहले कांग्रेस के विधायक आसिफ़ मोहम्मद ख़ान ने इल्ज़ाम लगाया था कि आप के नेता ने उन्हें समर्थन के बदले में मंत्री पद की पेशकश की थी।

'मंथन हुआ है, अमृत भी ‌निकलेगा'

yogendra yadav backs kejriwal, says time to unite for party

यादव ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से जो मंथन चल रहा है, उससे बहुत विष निकला है। मुझे भरोसा है कि अंतत: अमृत भी निकलेगा।"

इससे पहले प्रशांत भूषण के साथ यादव ने खुली चिट्ठी जारी कर पार्टी-विरोधी आरोपों का खंडन किया था। बुधवार के अपने पोस्ट में योगेंद्र यादव ने शंका ज़ाहिर की है कि पार्टी में चल रही उठापटक के पीछे "बड़ी ताकतें" हो सकती हैं।

उन्होंने कहा "कहीं इस खेल में नयी राजनीति की भ्रूणहत्या करने को तैयार बड़ी ताकतें तो शामिल नहीं हो गई हैं? हमें अपना सब लगाकर इस आंदोलन को ऐसी साजिशों से बचाना होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed