फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra team meeting will be in Gurgaon

गुड़गांव में होगी टीम योगेंद्र की बैठक

Mon, 06 Apr 2015 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Apr 2015 04:55 AM IST
विज्ञापन
Yogendra team meeting will be in Gurgaon

आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गए योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण समेत इनके सहयोगी 14 अप्रैल को हरियाणा के गुड़गांव में बैठक करने का जा रहे हैं। स्वराज संवाद नाम से बैठक का आयोजन अंबेडकर जयंती पर हो रहा है। आयोजकों का मानना है कि बैठक में देश भर से करीब एक हजार लोग हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली बैठक इफको चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र पर योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजित झा, विधायक पंकज पुष्कर समेत 48 लोगों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी के दोनों गुटों के लिए बेहद अहम मानी जाने वाली बैठक में चुनिंदा लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। वहीं, इसमें शामिल होने के इच्छुक लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक प्रस्तावक का होना जरूरी है।
विज्ञापन


आयोजकों का कहना है कि योजना करीब एक हजार लोगों को बुलाने की है। इसमें पार्टी के भविष्य पर विस्तार से चर्चा होगी। खासतौर से स्वराज के मसले पर, जिससे आप पूरी तरह भटक गई है। साथ ही आगे की रणनीति भी बनेगी। अगर बैठक का बहुमत नई पार्टी बनाने के पक्ष में रहा तो उसी दिन इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक पर ‘आप’ की भी नजर
टूटने की कगार पर खड़ी आम आदमी पार्टी में टीम केजरीवाल की नजर 14 अप्रैल की बैठक पर है। सभी विधायकों की हर गतिविधि पर पूरी तरह नोटिस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आप ने यादव गुट की बैठक से पहले 12 अप्रैल को विधायकों का मन टटोलने और उन्हें हिदायत देने के लिए अनौपचारिक बैठक बुलाई है। सूत्र बताते हैं कि किसानों की समस्याओं का हवाला देकर इस बैठक को बुलाया जा रहा है, लेकिन इसमें पार्टी सभी विधायकों का मन टटोलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed