{"_id":"a27a31311aec8a61b999d3bf280fee57","slug":"yogendra-advised-tawdu-to-release-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू खत्म करने को योगेंद्र यादव ने दिए ये सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू खत्म करने को योगेंद्र यादव ने दिए ये सुझाव
ब्यूरो/अमर उजला, गुड़गांव
Updated Sun, 15 Jun 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने तावडू के सांप्रदायिक तनाव को समाप्त करने के लिए सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवाद को बढ़ाने में पुलिस प्रशासन के साथ ही सभी पक्ष कहीं न कहीं दोषी हैं। उन्होंने ओवरलोड डंपर पर अंकुश लगाने की वकालत की है।
उन्होंने कहा कि हादसे का शिकार व्यक्ति परिवार का इकलौता वारिस था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है।
गलती सुधारने के लिए तीनों बहनों के कन्यादान की जिम्मेदारी एक पक्ष को लेना चाहिए तो दूसरे पक्ष को ड्राइवर और कंडक्टर के इलाज का खर्च वहन करना चाहिए।
योगेंद्र ने दोनों धार्मिक स्थलों की मरम्मत की जिम्मेदारी दोनों पक्षों के लोगों को देने की वकालत की और इस गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी बात कही।
उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि दंगे के दौरान जिनकी संपत्तियों का नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई सरकार जल्द से जल्द करे।
उन्होंने कहा कि हादसे, मारपीट, दंगा और लूटपाट के सबूत जिनके खिलाफ मिले हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने अवैध हथियारों की शिकायत की जांच की मांग की है।
विज्ञापन