फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yeti Narasimhanand Giri protested against the Indian government's decision to send rice to Bangladesh

UP: बांग्लादेश चावल भेजने पर भड़के यति नरसिंहानंद गिरी, बोले- महादेव ऐसी नीचता के लिए कभी क्षमा नहीं करेंगे

Sun, 29 Dec 2024 08:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Dec 2024 08:48 PM IST
सार

यति नरसिंहानंद गिरी ने बांग्लादेश को चावल भेजने के भारत सरकार के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मां और महादेव ऐसी नीचता के लिए हमें कभी क्षमा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Yeti Narasimhanand Giri protested against the Indian government's decision to send rice to Bangladesh
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने आज बांग्लादेश को चावल भेजने के भारत सरकार के निर्णय का तीव्र विरोध करते हुए एक वीडियो जारी किया।
विज्ञापन


 

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि हम सनातन को मानने वाले एक स्वाभिमानविहीन व्यापारी कौम हैं। अगर हमारे लिए व्यापार का कोई अवसर आता है तो हमारे लिए अपने मंदिरों, अपने मठों, अपनी बहन बेटियों का सम्मान और अपने धर्म बंधुओं के प्राणों की कोई अहमियत नहीं है। दुनिया के किसी भी स्वाभिमानी देश या कौम के लिए यह संभव नहीं हो सकता कि अपने लोगों के इस तरह के घृणित नरसंहार के बाद भी किसी तरह के रिश्ते नरसंहार करने वालों के साथ रखे जाएं पर यह सब हम सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओ पर लागू नहीं होते। 

विज्ञापन

 

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि एक बात सभी हिंदुओ को समझ लेनी चाहिए कि जब हम अपने धर्मबंधुओं की लाशों और उनकी बहन-बेटियों की दुर्गति पर व्यापार कर रहे हैं तो एक दिन यह कार्य हमारे साथ भी जरूर होगा, क्योंकि मां और महादेव ऐसी नीचता के लिए हमें कभी क्षमा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed