यस बैंक संकटः सुनील के अकाउंट से रोजाना होता है 51 लाख का ट्रांजेक्शन, आज नहीं निकले एक भी पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा यस बैंक को टेकओवर कर खाता धारकों की नकद निकासी की सीमा 50 हजार रुपए प्रति माह सीमित कर दी है। इसका असर गुरुग्राम जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिले में यस बैंक की शाखा और एटीएम के बाहर खाताधारकों की लाइन लगी रही। खाताधारकों के मन मे बैंक में जमा उनकी पूंजी डूबने का डर बना हुआ है।
जिले में यस बैंक की 33 शाखाएं व 36 एटीएम हैं। गुरुवार को आरबीआई द्वारा बैंक के बोर्ड को भंग कर टेकओवर कर लिया गया। पूर्व लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक की वित्तीय हालात खराब होने के कारण आरबीआई ने यह फैसला लिया है।
आरबीआई ने खाते से राशि निकालने की मासिक लिमिट 50 हजार रुपए तय की है। यह केवल वित्तीय हालात को सुधारने के लिए किया गया है। आरबीआई के इस फैसले से लोगों के मन मे यह डर बैठ गया है कि बैंक में जमा उनकी राशि डूब जाएगी। इसके कारण ही खाताधारक बैंक से रुपए निकलवा रहे हैं।
गुरुग्राम सेक्टर 4 निवासी सुनील ने बताया की वह व्यवसाय करते हैं। उनका चालू खाता यस बैंक में है। रोजाना उनकी 51 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन होती है। अब लिमिट तय होने से उन्हें परेशानी हो रही है। शुक्रवार को उन्हें 75 हजार रुपए की पेमेंट करनी थी।
गुरुवार रात को जब उन्हें पता लगा तो वह एटीएम पर गए। एटीएम पर पहले ही लाइन लगी हुई थी। कुछ देर में सर्वर बंद हो गया, जिसके कारण नकद नहीं निकल पाया।
सोमवीर भी नहीं निकाल पाए एटीएम से रुपये
सोमवीर ने बताया कि उनका खाता यस बैंक में है। रात को वह एटीएम से रुपए निकलने गए थे, लेकिन रुपए नही निकल पाए। सुबह जब बैंक गए तो यहां काफी भीड़ थी। बैंक ब्रांच में पहुचने के बाद वह रुपए नही निकाल पाए।