फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yashwant chandrachur may Chief Justice of the Delhi High Court

चंद्रचूड़ हो सकते हैं दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Fri, 22 Jan 2016 10:47 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
Yashwant chandrachur may Chief Justice of the Delhi High Court

ऐसी चर्चा है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार जजों को पदोन्नत कर मेघालय, राजस्थान, कर्नाटक और गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि कॉलेजियम ने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसके कौल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश जबकि दिल्ली हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी को मद्रास हाईकोर्ट के पद पर स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वरिष्ठ जज दिनेश माहेश्वरी को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। इसी प्रकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों के न्यायाधीश स्थानांतरित करने की सिफारिश

Yashwant chandrachur may Chief Justice of the Delhi High Court

सूत्रों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सतीश कुमार मित्तल को राजस्थान हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस अजीत सिंह को गौहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।


एक तरफ जहां कॉलेजियम ने वरिष्ठ जजों को राजस्थान, मेघालय और गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनने की सिफारिश की है, वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस एसके मुखर्जी को उसी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की भी सिफारिश की गई है।

राजस्थान, कर्नाटक और गौहाटी के मुख्य न्यायाधीश पिछले साल सेवानिवृत्त हुए थे जबकि मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश 16 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में इन हाईकोर्ट के काम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed