फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yash, an accused in the NEET-UG paper leak case, granted permission to take the re-exam on the 21st

Delhi NCR News: नीट यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी यश को 21 को री-एग्जाम देने की अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले के प्रमुख आरोपी यश यादव को 21 जून को होने वाली री-एग्जाम में बैठने की अनुमति दे दी है। हालांकि, उसकी अंतरिम जमानत याचिका पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अदालत ने यश यादव की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसे परीक्षा में शामिल होने के लिए अस्थायी राहत दी। अंतरिम जमानत याचिका पर अंतिम निर्णय से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई से जवाब मांगा है।



यश यादव ने कोर्ट में 15 दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी। वह न केवल री-एग्जाम देने बल्कि एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी यह राहत चाहता था। यह मामला पेपर लीक की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसके चलते मूल परीक्षा रद्द कर दी गई थी और 21 जून को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया है। इससे पहले अदालत ने आरोपी यश यादव को न्यायिक हिरासत में रहते हुए पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने की भी अनुमति दी थी, ताकि वह परीक्षा की तैयारी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed