{"_id":"62f71599a11c04765b56a308","slug":"yamunas-water-level-crosses-danger-mark-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
Sat, 13 Aug 2022 08:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:43 AM IST
सार
दिल्ली में शनिवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.99 मीटर पर पहुंच चुका है। आज शाम 6 बजे तक नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 205.99 मीटर पर जा पहुंचा है। आज शाम 6 बजे तक नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
विज्ञापन
बता दें कि जब यमुना चेतावनी के स्तर को पार कर जाती है तो बाढ़ की चेतावनी घोषित कर दी जाती है, और बाढ़ के मैदानों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकाला जाता है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को तैनात किया है।
विज्ञापन