फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna water level above warning level, below danger mark

Delhi NCR News: यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर, खतरे के निशान से नीचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
- राहत शिविरों में सैकड़ों लोग, सरकार और सामाजिक संगठन दे रहे सहारा
विज्ञापन

ओआरबी पर रात 8 बजे जलस्तर - 205.11 मीटर
चेतावनी स्तर - 204.50 मीटर
खतरे का स्तर - 205.33 मीटर


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। यमुना बाजार और मॉनेस्ट्री मार्केट जैसे क्षेत्रों में सफाई का काम जोरों पर है और लोग धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। दिल्ली सरकार के राहत शिविर और सामाजिक संगठनों की मदद से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिल रही है।

यमुना नदी का जलस्तर सोमवार रात 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर 205.11 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) से ऊपर है, लेकिन खतरे का स्तर (205.33 मीटर) से नीचे है। पिछले 13 घंटों में पानी 11 सेंटीमीटर कम हुआ है और मंगलवार दोपहर तक इसके चेतावनी स्तर से नीचे जाने की उम्मीद है। हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 37,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि दिल्ली के ओखला बैराज से 83,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन


पटरी पर लौट रही जिंदगी
यमुना किनारे के इलाकों में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। यमुना बाजार और मॉनेस्ट्री मार्केट में सफाई और गाद हटाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, घरों में जमा गाद और सीलन के कारण लोग अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। बीमारियों का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविरों में सुविधाएं अभी मिलती रहेंगी
दिल्ली सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर बनाए हैं, जहां सैकड़ों लोग ठहरे हुए हैं। इन शिविरों में खाना, पीने का पानी और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठन भी मदद में जुटे हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जब तक लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं लौट जाते, उन्हें ये सुविधाएं मिलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article