{"_id":"2379ea2f4aa88ce56348f75bda8978e3","slug":"yamuna-pushta-road-construction-work-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस पुल के बनने से हल होंगी कई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस पुल के बनने से हल होंगी कई मुश्किलें
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Mar 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाते समय एक्सप्रेसवे के दाहिने तरफ पड़ने वाले दर्जनों सेक्टर अब ओखला बैराज पुल से सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
पुश्ता मार्ग को बैराज से जोड़ने का काम प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। वहीं, यमुना पर प्रस्तावित पुल बनने के बाद इसी रास्ते से फरीदाबाद तक भी जा सकेंगे।
दरअसल, सेक्टर-94 से करीब ढाई सौ मीटर के स्ट्रेच को छोड़कर बाकी पुश्ता रिपेयर किया जा चुका है। अभी यहां पर तिराहा है, इसे चौराहे में तब्दील किया जाएगा। ढाई सौ मीटर में रोड बनने के बाद सेक्टर 125, 126, 127, 128 और 137 जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली एनसीआर के लिए उम्मीदों भरा फ्रेट कॉरिडोर
इस मार्ग से सीधे ओखला बैराज और महामाया फ्लाईओवर तक आ-जा सकेंगे। जहां चौड़ाई कम थी, वहां चौड़ा किया गया और जहां सड़क नहीं थी, वहां दो-दो लेन की सड़क बना दी गई है। इतना ही नहीं, इसी मार्ग को सेक्टर 137 से आगे सेक्टर 168 तक ले जाने की योजना है।
विज्ञापन
मौजूदा पुश्ता रोड जहां खत्म होती है, वहां से सात-आठ किलोमीटर रोड और बनाने की जरूरत पड़ेगी। यह रोड एफएनजी से जुड़ जाएगी, जिससे वाहन चालक एफएनजी के सहारे फरीदाबाद तक जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: अब आपकी मनचाही जगह नहीं रुकेगी ऑटो
इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। रविवार को प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल, मुख्य परियोजना अभियंता एके गोयल और वर्क सर्किल नौ के परियोजना अभियंता आरएस राघव ने मौके का मुआयना भी किया।
यमुना पर पुल ही अड़चन
फरीदाबाद जाने के लिए यमुना पर पुल का ही रोड़ा है। नोएडा से फरीदाबाद आने-जाने के बीच एकमात्र अड़चन यमुना पर पुल बनना रह गया है। इस पुल के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की जा चुकी है। डिजाइन तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। सेक्टर 150 और 168 के सामने यमुना नदी पर पुल बनना है।