फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna is above the warning mark, yet the risk of flood is low

Delhi NCR News: यमुना चेतावनी के निशान से ऊपर, बावजूद बाढ़ का खतरा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
यमुना नदी अभी भी चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है। शुक्रवार शाम 7 बजे जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज पर 204.55 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से थोड़ा ऊपर है। खतरे के स्तर 205.33 मीटर से नीचे होने से बाढ़ का जोखिम कम है।

शुक्रवार शाम को हथनीकुंड बैराज से 74,012 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 32,650 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि ओखला बैराज से 40,216 क्यूसेक का डिस्चार्ज है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार रात 8 बजे तक जलस्तर 205.52 मीटर तक पहुंच सकता है। चेतावनी स्तर पार होने के बावजूद यमुना का जलस्तर शुक्रवार को पूरे दिन करीब स्थिर रहा। यदि हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा गया तो दिल्ली में पानी बढ़ सकता है। हथनीकुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने में करीब 48-50 घंटे लेता है।
विज्ञापन


प्रशासन निरंतर कर रहा निगरानी
प्रशासन लगातार सतर्क है और निचले इलाकों में रहने वालों से सावधान रहने को कहा है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि दिल्लीवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जब यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचा तभी नदी के तटीय इलाकों से निकासी शुरू होती है। लेकिन अभी दूर-दूर तक ऐसी स्थिति नहीं दिख रही। लोगों को बाढ़ अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article