{"_id":"5d9d208c8ebc3e0157422d29","slug":"yamuna-and-eastern-peripheral-expressway-now-get-linked-after-nhai-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई की मंजूरी के बाद अब जुड़ेंगे यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई की मंजूरी के बाद अब जुड़ेंगे यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे
Wed, 09 Oct 2019 05:19 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 09 Oct 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाने का काम इसी माह से शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने काम शुरू करने पर सहमति दे दी है। यह इंटरचेंज यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 9.5 किमी पर बनेगा। इस पर 83.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण की देखरेख में यह काम 18 माह में पूरा होगा।
विज्ञापन
दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे करीब एक साल पहले चालू हो गया, लेकिन यह अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ नहीं पाया है। नोएडा एयरपोर्ट के लिए भी दोनों एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने की दरकार है। राज्य सरकार ने पहले ही इस पर मंजूरी दे दी है। जिस जगह यह इंटरचेंज बनेगा, वहां से यमुना एक्सप्रेसवे परी चौक की तरफ से करीब 9.5 किमी पर है।
विज्ञापन
इसे बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुका है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का निर्माण एनएचएआई ने किया है, इसी के मद्देनजर उससे सहमति की जरूरत थी, जो अब मिल गई है। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, जगनपुर-अफजलपुर के पास बनने वाले इस इंटरचेंज में 4 लूप और 8 रैंप होंगे। जिससे ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यात्री आसानी से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
गाजियाबाद, मेरठ, बागपत से आगरा जाने वाले वाहन चालक ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे पर आ सकेंगे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली वाले भी यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए पलवल और गुरुग्राम आदि जगहों का सफर कर सकेंगे। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने इस माह के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद जताई है।