{"_id":"5f80904e8ebc3e9bb2206fa7","slug":"yakub-surgery-done-with-help-of-actor-sonu-sood-stood-on-his-feet-after-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता सोनू सूद की मदद से हुई याकूब की सर्जरी, चार साल बाद पैरों पर हुए खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता सोनू सूद की मदद से हुई याकूब की सर्जरी, चार साल बाद पैरों पर हुए खड़े
Fri, 09 Oct 2020 10:01 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता सोनू सूद की मदद से हुई याकूब की सर्जरी
- फोटो : अमर उजाला
एम्स के डॉक्टरों की सहायता से अब याकूब 4 साल बाद अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे । याकूब आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अभिनेता सोनू सूद से इलाज में सहायता के लिए गुहार लगाई। जिसके बाद अभिनेता ने एम्स में याकूब के इलाज का इंतजाम किया। सोमवार को एम्स में याकूब की सर्जरी की गई।
विज्ञापन
500 Cr से भी बड़ी SUPER HIT 🎥 https://t.co/8oqjVbYWI2
— sonu sood (@SonuSood) October 9, 2020
शुक्रवार को याकूब ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर सोनू सूद का धन्यवाद किया। जिस पर अभिनेता ने लिखा 500 करोड़ से भी बड़ी सुपर हिट।
Monday is your surgery at AIIMS Delhi with Dr. malhotra, he is the best & promised me that you will be climbing stairs on Tuesday. Can’t wait bhai ❣️ https://t.co/4WgG8fLP9L
— sonu sood (@SonuSood) October 2, 2020विज्ञापन
बता दें याकूब ने 1 अक्तूबर को ट्विटर पर लिखा धन्यवाद सर। मैं बहुत तकलीफ में था, आपके कारण एम्स में मेरा चेकअप हो गया। मगर सर बहुत जल्द मेरा इलाज भी करवा दीजिए।
विज्ञापन
जिसपर सोनू सूद ने रिप्लाई किया कि सोमवार को आपकी सर्जरी दिल्ली एम्स में डॉ. मल्होत्रा करेंगे। उन्होंने मुझे वादा किया है की आप मंगलवार को सीढ़ियां चढ़ेंगे। मैं इंतजार नहीं कर सकता भाई।
जिसके बाद शुक्रवार को याकूब ने सीढ़ियां चढ़ते हुए वीडियो पोस्ट किया।