फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wrote a suicide note shot himself.

सुसाइड नोट लिखकर खुद को मारी गोली

Wed, 25 Feb 2015 01:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 25 Feb 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
wrote a suicide note shot himself.
महेंद्रा एंक्लेव में एक व्यक्ति ने मंगलवार को तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 10 बजे नौकरानी घर पहुंची तो लहूलुहान शव बेड पर पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। फोरेंसिक टीम को मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


मूलरूप से आगरा के नगला पदी निवासी रवींद्र सिंह (45) अविवाहित था। वह यहां महेंद्रा एंक्लेव के एफ-ब्लॉक में बंद पड़े फार्म हाउस में किराए पर रहता था। रवींद्र अपनी कार टैक्सी में चलाता था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10 बजे नौकरानी चंपा रवींद्र के घर काम करने पहुंची तो उसकी चीख निकल गई। रवींद्र का लहूलुहान शव बेड पर पड़ा था। चंपा ने आसपास के लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फार्म हाउस मालिक रजापुर निवासी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले चार माह से रवींद्र यहां रह रहा था।

कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी मौके से ही बरामद हो गया है। सूचना परिजनों को भिजवाई गई है।

जान-माल के लिए खरीदा था तमंचा ‘खुद’ से न कर सका सुरक्षा
‘साइट पर आने जाने का कोई समय नहीं था। इसीलिए दिवाली के आसपास यह तमंचा और 5 कारतूस अपनी सुरक्षा को गाजियाबाद के एक देहाती से 3000 में खरीदे थे। बाकी 4 कारतूत व तमंचा पुलिस के सुपुर्द कर रहा हूं। पूछताछ के नाम पर किसी को परेशान न किया जाए।’

कविनगर के महेंद्रा एंक्लेव में किराए पर रहने वाले रवींद्र उर्फ गुड्डू ने मरने से पहले लिखे चार पेज के सुसाइड नोट से पता चलता है कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए खरीदा था, मगर ‘खुद’ से खुद की सुरक्षा न कर सका और इसी तमंचे से अपने दिल पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी को संबोधित करके लिखे गए इस सुसाइड नोट में रवींद्र ने कहा है कि वह अकेले अपने फर्ज निभाते हुए थक चुका है और अब हारकर जा रहा है। रवींद्र ने इच्छा जताई है कि उसका घरेलू सामान नौकरानी चंपा को दे दी जाएं, क्योंकि वह गरीब है।


मेरी दोनों कार और बाइक मेरे भाई जैसे दोस्त राहुल दुआ को दें। सुसाइड नोट में रवींद्र ने यह भी गुजारिश की है कि आगरा में रहने वाली 78 साल की मां को उसकी मौत की खबर न दी जाए, वह यह खबर सुनकर मर जाएगी।

सुसाइड नोट पर रवींद्र ने साढे़ 8 बजे का समय भी लिखा है। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि 9 बजे रविंद्र मार्केट में घूमते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed