{"_id":"5daab764426313b622591857b7271766","slug":"would-like-to-sabarmati-river-green-corridor-with-outlet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरमती के तरह यमुना मुहाने तक होगा ग्रीन कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती के तरह यमुना मुहाने तक होगा ग्रीन कॉरिडोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के साबरमती नदी की तरह नोएडा में हिंडन नदी के किनारे प्रस्तावित रीवर फ्रंट कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक से शुरू होगा और तिलवाड़ा के पास यमुना के मुहाने तक विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
दरअसल, नोएडा में हिंडन नदी एनएच-24 से ही शुरू हो जाती है। यहां से किसान चौक तक करीब दो से ढाई किलोमीटर की दूरी में हिंडन के किनारे तक अतिक्रमण हो चुका है, जिसे हटाना आसान नहीं हैं।
विज्ञापन
इस कारण प्राधिकरण विचार कर रहा है कि कॉरिडोर को किसान चौक से तिलवाड़ा तक बनाया जाए। इसकी लंबाई 20 से 22 किलोमीटर होने का आकलन है।
इसमें किसी शुद्ध पानी वाली नहर के जरिए इसमें पानी गिराया जाएगा, जिससे कि हिंडन में नौकायन भी हो सके। प्राधिकरण ने प्लान बनाया है कि जितनी दूरी में ग्रीन कॉरिडोर हो, उतनी दूरी में नौकायन की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर को मूर्त रूप देने के लिए सलाहकार के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को चार कंपनियों ने प्रस्तुतिकरण दिया, जिनमें लंदन बेस्ड कंपनी डीएचवी, लखनऊ की ए एंड बी कंसलटेंट और दिल्ली की वापकोष व प्रदीप सचदेवा एसोसिएट्स शामिल हैं।
इनमें से किसी एक कंपनी का चयन फाइनेंशियल बिड के जरिए होगा। इसके अलावा हाइड्रोलिक स्टडी भी कराए जाने पर विचार हो रहा है। बता दें, कि नोएडा प्राधिकरण की एक टीम साबरमती नदी फ्रंट कॉरिडोर को देखने गई थी। उसके बाद ही हिंडन को भी वैसा ही बनाने का निर्णय लिया गया है।