फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Worm out of a bottle of branded beverage company

ब्रांडेड कंपनी के पेय बोतल से निकला कीड़ा

Thu, 26 Mar 2015 12:05 PM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
Worm out of a bottle of branded beverage company

नोएडा की सलारपुर निवासी विपिन शर्मा ने पिछले दिनों एक दुकान से ब्रांडेड कंपनी की पेय पदार्थ की बोतल खरीदी थी। बोतल में मच्छर समेत अन्य गंदगी होने पर की शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर पर की गई। कुछ लोग जांच करने के लिए आए और फोटो भी ले गए।

विज्ञापन


कहा कि जरूरी कार्रवाई की जाएगी। विपिन ने आरोप लगाया कि अब कोई फोन नहीं उठा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है।

साथ ही बताया कि पिछले दिनों एक कंपनी के दूध के पैकेट में कीड़ा मिला था। दूध कंपनी से शिकायत की गई तो एक टीम आई थी और उन्होंने लापरवाही की बात स्वीकार की थी। कंपनी की तरफ से इसका हर्जाना भी दिया गया था।

विज्ञापन

बाइक सवार युवक और महिला से दिनदहाडे़ लूट

Worm out of a bottle of branded beverage company

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के झाझर रोड पर बुधवार को दिनदहाडे़ पारोही गांव स्थित मंदिर के पास भैंसा-बुग्गी के साथ जा रहे करीब 10 बदमाशों ने एक बाइक सवार महिला और युवक से लूटपाट कर ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने टरका दिया कि मारपीट की घटना लूट में दर्ज नहीं होगी। पीड़ित देर शाम तक थाने पर ही बैठे रहे मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, पारोही निवासी हरिओम बुधवार सुबह करीब 11 बजे अलीगढ़ निवासी अपनी मामी मिथलेश को वीरमपुर गांव स्थित उनकी बहन के घर बाइक से ले जा रहा था। जब वह नंगला से पारोही जा रहा था कि रोही मंदिर के पास भैंसा-बुग्गी के साथ-साथ जा रहे करीब 10 बदमाश मिले। बदमाशों ने बुग्गी लगाकर बाइक को रोक लिया और उसे तथा उसकी मामी मिथलेश को चाकू मारकर घायल कर दिया।

बदमाशों ने उनसे दस हजार की नगदी और करीब 50 हजार रुपये के जेवर लूट लिए। पीड़ित घटना की तहरीर देने कोतवाली गए तो पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें इंस्पेक्टर का इंतजार करने के लिए कहा। इस दौरान दारोगा ने पीड़ितों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि मारपीट के मामले को लूट में दर्ज कराना चाहते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed