फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Trade Fair Haryana Pavilion encompasses industrial progress and heritage

Trade Fair: औद्योगिक प्रगति और विरासत को समेटे है हरियाणा पवेलियन, प्रवेश द्वार में विकसित गुरुग्राम की झलक

Sat, 18 Nov 2023 07:50 AM IST
आकाश दुबे आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Nov 2023 07:50 AM IST
सार

हरियाणा पवेलियन का प्रवेश द्वार विकसित गुरुग्राम का प्रतीक है। इसकी दीवार पर एक ओर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, दूसरी तरफ श्रीकृष्ण की मुरली और सुदर्शन चक्र है। आगंतुकों को ये पसंद आ रहा है, जोकि यहां का बड़ा सेल्फी पॉइंट बन गया है।

विज्ञापन
World Trade Fair Haryana Pavilion encompasses industrial progress and heritage
हरियाणा पविलियन में लोक नृत्य पर झूमेते लोग। - फोटो : जी पाल/अमर उजाला

विस्तार

ट्रेड फेयर में हरियाणा पवेलियन प्रगति और परंपरागत विरासत का मिश्रण है। इसमें वैदिक युग व प्राचीन संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया गया है। दूसरी तरफ राज्य में डिजिटल और औद्योगिक क्रांति को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। पवेलियन का प्रवेश द्वार विकसित गुरुग्राम का प्रतीक है। इसकी दीवार पर एक ओर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, दूसरी तरफ श्रीकृष्ण की मुरली और सुदर्शन चक्र है। आगंतुकों को ये पसंद आ रहा है, जोकि यहां का बड़ा सेल्फी पॉइंट बन गया है। सूरजकुंड मेले को भी यहां फोटो गैलरी में समेटा हुआ है। हरियाणा पवेलियन के चारों तरफ लालटेन लटकाई गई हैं। इसके मुख्य प्रवेश द्वार से भीतर जाने पर सामने बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठे ताऊ मिलते हैं। सामने खाट रखी है।

विज्ञापन

वैदिक युग को दर्शाने का प्रयास
पवेलियन देखते ही सबसे पहले संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिलती है। हिसार के ऐतिहासिक राखीगढ़ी में मिले सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेषों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया है। हरियाणा की विरासत, कला, पर्यटन और त्योहारों को समर्पित आर्ट गैलरी लगाई है। ओलंपिक व एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले मनु भाकर, दिव्या टीएस, शिव नरवाल, नीरज चोपड़ा जैसे कई खिलाड़ियों की फोटो गैलरी लगाई है। युवा कलाकारों को भी पवेलियन में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैसूर का कीवी हलवा मुंह में घोल रहा मिठास
नई दिल्ली। ट्रेड फेयर में लोग स्वाद के साथ सेहत के लिए फिक्रमंद हो रहे हैं। मैसूर का कीवी हलवा लोगों के मुंह में मिठास घोल रहा है। यह हलवा विशेष गुड़ को शामिल करके बना है, जो मधुमेह के मरीजों के लिए भी उपयोगी है। खट्टे फल से बना यह हलवा मुंह में डालते ही शहद की तरह मीठा लगता है। वहीं, पालक बुर्कू, करेले, केले, आलू-मिर्ची, चना, शकरकंदी व कद्दू के बीज से बने चिप्स भी लोगों के मुंह का स्वाद बढ़ा रहे हैं। इनकी खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यह बिना तेल के बने हैं।

विज्ञापन

मिथिला पेंटिंग और सिकी कला का लाइव डेमो
ट्रेड फेयर में 80 वर्षीय पद्मश्री कलाकार बउआ देवी मिथिला पेंटिंग और बिहार स्टेट अवॉर्डी नाजदा खातून सिकी कला का लाइव डेमो दे रहीं हैं। दोनों कलाकार बिहार पवेलियन में आगंतुकों को कला की बारीकियां सिखा रही हैं। शुक्रवार को बउआ देवी ने भगवन विष्णु के मत्स्य अवतार को पेंट किया और नाजदा खातून ने इंडिया गेट बनाया। 

संगीतमयी रही शाम
प्रगति मैदान की शुक्रवार शाम संगीतमयी रही। भारत मंडपम के नजदीक उस्ताद अमजद अली खान की मनमोह प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। वहीं, एंफीथियेटर में तमिलनाडु और मणिपुर से कलाकारों ने अपनी वेश-भूषा में नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed