{"_id":"61026ba306945577cc424b80","slug":"world-smallest-pacemaker-implanted-in-businessman-heart-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के डॉक्टरों का कमाल: कारोबारी के दिल में लगाया दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के डॉक्टरों का कमाल: कारोबारी के दिल में लगाया दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर
Thu, 29 Jul 2021 02:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:19 PM IST
सार
- कैप्सूल के आकार का पेसमेकर, सामान्य पेसमेकर की तुलना में 93 फीसदी छोटा
विज्ञापन
ऑपरेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के डॉक्टरों ने एक कारोबारी के दिल में दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर लगाया है। कैप्सूल के आकार का यह पेसमेकर सामान्य की तुलना में करीब 93 फीसदी छोटा है। इसमें बेहद कम चीर-फाड़ की जरूरत होती है। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय सुभाष चंद्र शर्मा को यह छोटा पेसमेकर लगाया गया है। साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के डॉ. बलबीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू निवासी मरीज की धड़कनें धीमी और अनियमित होने के चलते पेसमेकर लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार भारत में हर साल पेसमेकर सर्जरी कराने वाले 50 हजार लोगों के एक बड़े वर्ग को इससे फायदा मिल सकता है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मरीज की स्थिति और जांच के नतीजों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद पेसमेकर लगाने का फैसला लिया।
डॉक्टर ने बताया कि उनके कुछ मरीजों को पारंपरिक पेसमेकर से थोड़ी असुविधा महसूस हुई, जिसे मरीज के सीने में त्वचा के नीचे लगाया जाता है। कभी-कभी, इससे संक्रमण होने की आशंका भी रहती है लेकिन नए लेडलेस पेसमेकर की वजह से यह जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। इसमें दर्द, सूजन, लालिमा सहित त्वचा में जलन जैसी परेशानी भी नहीं होती।