फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Earth Day Delhi is being protected due to the efforts of NGT

विश्व पृथ्वी दिवस: NGT के प्रयासों से हो रही दिल्ली की सुरक्षा, रिज के संरक्षण समेत कई मामलों में की कार्रवाई

Tue, 22 Apr 2025 06:16 AM IST
विजय पुंडीर नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Apr 2025 06:16 AM IST
सार

इस साल विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘’हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी’’ है। यह विषय स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर केंद्रित है। एनजीटी का काम इस थीम के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।

विज्ञापन
World Earth Day Delhi is being protected due to the efforts of NGT
एनजीटी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में पर्यावरण के नियमों की रक्षा को लेकर एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) पृथ्वी की सुरक्षा में अहम भूमिका अदा कर रहा है। कुछ सालों में एनजीटी ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर ऐतिहासिक निर्णय दिए हैं। इनमें प्रदूषण नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वनों की कटाई, अवैध खनन और तटीय क्षेत्र के विनियमन से संबंधित मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, अदालत के आदेशों ने पर्यावरण कानूनों को लागू करने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस साल विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘’हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी’’ है। यह विषय स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर केंद्रित है। एनजीटी का काम इस थीम के साथ पूरी तरह से मेल खाता है, क्योंकि यह पर्यावरण की सुरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन


चाहे फिर वह दिल्ली रिज का संरक्षण, यमुना नदी का प्रदूषण और वायु गुणवत्ता से संबंधित मुद्दे हो। इन पर सख्ती दिखाते हुए एनजीटी ने संबंधित प्राधिकारियों को फटकार लगाकर कई मामलों में जुर्माना भी लगाया है। पूरे साल एनजीटी वायु गुणवत्ता के मुद्दों पर बारीक नजर रखता है। सर्दियों में दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है। इस दौरान बीती सर्दियों में एनजीटी ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को मात्रात्मक और व्यापक कार्य योजना तैयार करने का आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी धातुओं के प्रदूषण मामले में दिखाई सतर्कता
एनजीटी ने पूर्वी दिल्ली की हवा में भारी धातुओं के प्रदूषण के मामले में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और अन्य प्राधिकारियों को नोटिस जारी किया था। आईआईटी-दिल्ली की रिपोर्ट में पूर्वी दिल्ली की हवा में भारी धातुओं के खतरनाक स्तर का पता लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed