फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Cup 2023 Cricket lovers from all over the world came together at the Arun Jaitley Stadium in Delhi

World Cup 2023: खेल से उपजा सौहार्द, दिल्ली के स्टेडियम में करीब आए तिरंगे और दूसरे झंडों में रंगे चेहरे

Thu, 26 Oct 2023 09:20 AM IST
विजय पुंडीर दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली
दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Oct 2023 09:20 AM IST
सार

स्टेडियम के गेट के बाहर भीड़ बहुत थी। सभी की आंखों में गेट के खुलने का इंतजार झलक रहा था। इंतजार के पलों में कई भारतीय फैंस ऑस्ट्रेलियाई और नीदरलैंड्स के क्रिकेट फैंस से गपशप करने लगे।

विज्ञापन
World Cup 2023 Cricket lovers from all over the world came together at the Arun Jaitley Stadium in Delhi
चेहरे पर झंडा बनवाता ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट ने अपने खेल के जरिए एक बार फिर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दुनिया भर से आए क्रिकेट प्रेमियों को एक साथ मिला दिया। अपने-अपने देश की टीमों के समर्थन में पहुंचे क्रिकेट प्रेमी चेहरे पर झंडा बनवाने के बहाने स्टेडियम के बाहर एक कतार में इंतजार करते साथ नजर आए।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर दो बजे से राजधानी में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी विश्व कप का क्रिकेट मुकाबला खेला गया। स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेम के कई मामले देखने को मिले। स्टेडियम के अंदर जाने वाली कतार में कोई भारत की नीली जर्सी में, तो कोई पीली और लाल जर्सी में नजर आया। इस दौरान टी-शर्ट बेचने और चेहरे पर झंडा बनाने वालों की चांदी रही। प्रशंसक चेहरे पर अपनी-अपनी पसंदीदा टीम के समर्थन में एक साथ झंडा बनवाते नजर आए।  अधिकांश दर्शकों ने ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के झंडे को अपने चेहरे पर  बनवाया। स्थानीय पेंटर शत्रुघ्न ने बताया कि वह अन्य देशों के झंडे बनाने का भी उतना ही आनंद लेते हैं, जितना तिरंगा बनाने पर। बुधवार को हुए मैच ने उनके कारोबार को खूब बढ़ाया।
विज्ञापन


गेट के बाहर लगी रही भीड़
स्टेडियम के गेट के बाहर भीड़ बहुत थी। सभी की आंखों में गेट के खुलने का इंतजार झलक रहा था। इंतजार के पलों में कई भारतीय फैंस ऑस्ट्रेलियाई और नीदरलैंड्स के क्रिकेट फैंस से गपशप करने लगे। हंसी-मजाक के बीच हुई क्रिकेट की बातचीत हुई तो मुस्कुराहटों का भी आदान-प्रदान हुआ। यह सब क्रिकेट की वजह से उपजे सौहार्द को दर्शा रहा था। गेट खुलते ही दर्शक फौरन आगे की सीट पाने के लिए भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed