फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world children expo from 27 june

वर्ल्ड चिल्ड्रेन एक्स्पो 27 जून से

Mon, 16 Jun 2014 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jun 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
world children expo from 27 june

समर कैंप और छुट्टियों की मस्ती के बीच स्कूल खुलने की आहट भी होने लगी है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उन्हें और उनके परिवार वालों को एक बेहतर मनोरंजक आयोजन से रूबरू कराने का प्लान पूरी तरह रेडी है।

विज्ञापन


इस खास आयोजन का नाम है वर्ल्ड चिल्ड्रेन एक्सपो। क्रिएटिव मीडिया प्रा.लि. की ओर से आयोजित होने वाला ये कार्यक्रम गुड़गांव के एंबियंस मॉल में 27 से 29 जून के बीच रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन


यह एक इंडोर इवेंट है जिसमें सभी आयु वर्ग के बच्चों, माता-पिता, दादा-दादी और भविष्य में माता-पिता बनने वाले लोग भी हिस्सा ले सकते हैं। चौथी बार होने जा रहे इस एक्सपो को पहली बार तीन दिवसीय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक कंपनी के संस्थापक राहुल गुप्ता ने बताया कि वर्ल्ड चिल्ड्रेन एक्स्पो अब अपने चौथे संस्करण में है और तेजी से विकसित हो रहा है। बच्चों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने वाले सभी लोकप्रिया ब्रांड जैसे किडजानिया, एंग्री बर्ड, निकेलोडिओन के माध्यम से भी बच्चों तक पहुंचने की पहल की गई है।

एक्स्पो 2014 में बच्चों और उनके परिवार को मस्ती भरा समय बिताने का अवसर मिलने वाला है, क्योंकि उनके लिए तमाम रचनात्मक और रूचिपूर्ण गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इनमें क्विज, फोटोग्राफी, वर्कशॉप, दिलचस्प खेल, परवरिश कार्यशाला, पेन्टिंग कॉर्नर आदि शामिल हैं।

प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण 'एंग्री बर्डस् जोन' होगा। प्रशंसकों को एंग्री बर्डस् से मिलने, खेल खेलने और असली एंग्री बर्डस् प्रचार उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में और उत्साह लाने के लिए निकेलोडिओन ओर से निर्मित निक ज़ोन में मनोरंजक और विशेष प्रचार प्रोडक्ट भी उपलब्ध होगें।


पहली बार बच्चों व वयस्कों के लिए विशेष फर्नीचर डिजाइन करने वाली कम्पनी भी एक्स्पो में हिस्सा ले रही है। चिल्ड्रेन एक्स्पो के चौथे संस्करण के लिए टिकट का दाम 150 रू. प्रति दिन होगा। टिकट आयोजन स्थल पर या ऑनलाइन www.bookmyshow.com भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed