{"_id":"6b083e368e7025acf0095605","slug":"workshop-and-seminar-at-ucms-on-curbing-antimicrobial-resistance-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3778-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस रोकने पर यूसीएमएस में कार्यशाला व संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस रोकने पर यूसीएमएस में कार्यशाला व संगोष्ठी
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने जागरूकता और सही तरीके से दवाओं के इस्तेमाल पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर), यानी दवाओं के विरुद्ध बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों की बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता को रोकने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) और जीटीबी अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘वन हेल्थ, वन एक्शन : प्रिवेंट एएमआर नाउ’ रखी गई। इस दौरान व्होनेट पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला और एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को संक्रमण से जुड़े आंकड़ों को समझने और उनका सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी दी गई। वहीं, संगोष्ठी में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की समस्या और इसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन विभाग की ओर से किया गया। इसमें डॉ. शुक्ला दास और डॉ. निशा गोयल का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूक करना और इसकी रोकथाम के लिए सही कदम उठाने के बारे में जानकारी देना था। विशेषज्ञों के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं का आवश्यकता से अधिक या गलत उपयोग करने से बैक्टीरिया पर दवाओं का असर कम होने लगता है। इससे सामान्य संक्रमण का उपचार भी कठिन हो सकता है। ऐसे में दवाओं का उपयोग चिकित्सक की सलाह के अनुसार करना और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाना अत्यंत आवश्यक है।