फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   workers union come forward to help maruti workers in gurgaon

जेल में बंद मारुति श्रमिकों की मदद को आगे आया यूनियन 

Sun, 17 Apr 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 17 Apr 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
workers union come forward to help maruti workers in gurgaon

जुलाई 2012 में मारुति के मानेसर प्लांट में हुई घटना के बाद अब भी 36 श्रमिक जेल में बंद हैं। उनके परिवारों की खस्ता आर्थिक हालत को देखते हुए मारुति उद्योग कामगार यूनियन ने उनकी मदद के लिए शनिवार को अपना हाथ बढ़ाया। इन सभी श्रमिकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया।

विज्ञापन


इस प्रकार से यूनियन ने कुल मिलाकर 18 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। यूनियन ने यह राशि मारुति में कार्यरत श्रमिकों की मदद से एकत्र किया गया था। उसी को चेक के तौर पर वितरित किया गया। चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन जेल में बंद 36 श्रमिकों की कोर्ट में पेशी के दौरान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर इन श्रमिकों के परिजन भी उनसे मिलने कोर्ट परिसर में मौजूद थे। मारुति उद्योग कामगार यूनियन ने पहले ही यह निर्णय ले लिया था कि कोर्ट में एक साथ आए परिजनों को मौके पर ही सहायता राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक वितरण के दौरान मारुति उद्योग कामगार यूनियन के प्रधान राजेश, महासचिव कुलदीप जांघु, सुजुकी बाइक इंप्लाइज यूनियन के प्रधान अनील कुमार सैनी, मारुति-सुजुकी वर्कर्स यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह, महासचिव दौलतराम, सुजुकी पावर ट्रेन इंप्लाइज यूनियन के महासचिव मुकेश सैनी सहित विभिन्न कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


कुलदीप जांघू ने कहा कि यह मारुति कंपनी के श्रमिकों द्वारा छोटा सा प्रयास था। लंबे समय से जेल में बंद श्रमिकों का परिवार काफी परेशान है। इन्हें संबल प्रदान हर श्रमिक का कर्त्तव्य है। यूनियन ने कहा कि कोशिश होगी कि इन परिजनों की सहायता हर संकट के समय की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed