फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Workers in factories are putting their lives at risk while on the job

दिल्ली: न पीएफ, न ईएसआईसी और न सुरक्षा की गारंटी, परिवार संभालना है मजबूरी; हर दिन जान जोखिम में डाल रहे मजदूर

Sun, 01 Nov 2026 07:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 01 Nov 2026 07:54 AM IST
सार

मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 स्थित बी-ब्लॉक में जूते और चप्पल बनाने वाली कई फैक्ट्रियां संचालित हैं। कहीं संकरे रास्ते हैं तो कहीं निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं। मजदूरों की मानें तो 12 से 15 हजार वेतन के लिए उन्हें हर दिन खतरे से जूझना पड़ता है और सुरक्षा की आवाज उठाने पर नौकरी जाने का डर सताता है। 

विज्ञापन
Workers in factories are putting their lives at risk while on the job
मंगोलपुरी जूता फैक्टरी - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

मंगोलपुरी हादसे ने चार परिवारों के चिराग बुझा दिए। अब इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्र की दूसरी फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के मन में भी भय का माहौल पैदा कर दिया है। रोजी-रोटी की मजबूरी में मजदूर धुएं, केमिकल और तपिश के बीच हरदिन अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। कहीं संकरे रास्ते हैं तो कहीं निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं। मजदूरों की मानें तो 12 से 15 हजार वेतन के लिए उन्हें हर दिन खतरे से जूझना पड़ता है और सुरक्षा की आवाज उठाने पर नौकरी जाने का डर सताता है। 

विज्ञापन


मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 स्थित बी-ब्लॉक में जूते और चप्पल बनाने वाली कई फैक्ट्रियां संचालित हैं। मजदूरों के मुताबिक, इनमें से कई इमारतों में बाहर निकलने के लिए सीमित रास्ते हैं। वैकल्पिक निकासी के लिए बालकनी या अन्य व्यवस्था भी नहीं है। चोरी रोकने के नाम पर कई बार गेट लगाकर फ्लोर बंद कर दिए जाते हैं। इससे आपातस्थिति में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। एक जूता फैक्टरी में काम करने वाले बाबूलाल बताते हैं कि मजदूरों के पास काम से जुड़े पर्याप्त दस्तावेज तक नहीं होते। उन्हें 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर जोखिम भरे माहौल में काम करना पड़ता है।
विज्ञापन


संकरी जगह और सामान से भरी सीढ़ियां बढ़ा रहीं खतरा
मजदूरों के अनुसार, जगह की कमी के कारण कई फैक्ट्रियों में काम करने के साथ-साथ सुरक्षित निकासी के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। 

केमिकल, धुएं और गर्मी के बीच तैयार होते हैं जूते 
मजदूरों ने बताया कि जूते बनाने की प्रक्रिया में डीओपी, प्राइमर 234, आरसी 256, बीसी और एमके जैसे केमिकल का इस्तेमाल होता है। आरोप है कि इनके इस्तेमाल के दौरान कई फैक्ट्रियों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाते। पीवीसी को मशीनों में गर्म कर पिघलाने के दौरान निकलने वाले धुएं से सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं, मशीनों में लगे कई हीटरों के कारण फैक्टरी के अंदर तापमान भी काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed