फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work was supposed to be completed in 45 days; it remains unfinished even after three months.

Delhi NCR News: 45 दिन में होना था काम, तीन महीने बाद भी अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
नवादा मेट्रो स्टेशन के पास सीवर लाइन के काम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, मुख्य मार्ग पर रोज लग रहा जाम
विज्ञापन


स्थानीय लोग बोले- काम पूरा करने की नई समयसीमा की जरूरत

सचिन कुमार

नई दिल्ली। नवादा मेट्रो स्टेशन के पास सीवर लाइन की मरम्मत और निर्माण का काम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जिस काम को 45 दिन में पूरा किया जाना था, उसे शुरू हुए तीन महीने से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। काम की धीमी रफ्तार का असर सीधे सड़क पर दिखाई दे रहा है। नजफगढ़-उत्तम नगर मुख्य मार्ग पर यातायात लंबे समय से प्रभावित है और सड़क का हिस्सा बंद होने के कारण वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

हालात यह हैं कि द्वारका मोड़, नवादा और उत्तम नगर के बीच सफर करने वाले लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह कार्यालय और स्कूल जाने के समय व शाम को छुट्टी के समय सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में पहले से प्रभावित सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है।
विज्ञापन


तय समयसीमा का भी नहीं रखा ध्यान
स्थानीय निवासी साहिल ने बताया कि अगर किसी सड़क पर इतने लंबे समय तक काम होना है तो विभाग को पहले से यातायात की बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए। नवादा के व्यापारियों के अनुसार, सड़क पर यातायात प्रभावित होने का असर आसपास के कारोबार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक जाम वाले रास्ते पर आने से बचते हैं। वहीं, माल लेकर आने वाले वाहनों को भी परेशानी होती है। उनके अनुसार, सड़क को लंबे समय तक प्रभावित रखने के बावजूद काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। इससे यह सवाल उठता है कि काम की निगरानी किस स्तर पर की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से लंबा सफर तय करने को मजबूर लोग
सीवर लाइन के निर्माण और मरम्मत के कारण सड़क का हिस्सा बंद होने से लोगों को डायवर्ट होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। नवादा मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर रास्ता बंद होने के कारण द्वारका मोड़, नवादा और उत्तम नगर के बीच आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों का सफर लंबा हो गया है और उन्हें अतिरिक्त समय खर्च करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजमर्रा के काम से आने-जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जिन्हें सामान्य दिनों में कम दूरी तय करनी पड़ती थी, उन्हें अब रास्ता बदलकर दूसरे मार्ग से जाना पड़ रहा है। सुबह कार्यालय और स्कूल जाने के समय और शाम को वापसी के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है। जाम से बचने के लिए लोग दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।

काम पूरा करने की नई समयसीमा की जरूरत
लोगों की मांग है कि प्रशासन मौके पर काम की स्थिति की समीक्षा करे और जल्द से जल्द काम पूरा कराया जाए। साथ ही यह भी साफ किया जाए कि 45 दिन में पूरा होने वाला काम तीन महीने से ज्यादा समय तक क्यों चला। लोगों को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि काम पूरा होने की निश्चित तारीख चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed