{"_id":"e3a13061077f508b0a9248ec68de739c","slug":"work-stopped-in-17-health-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं ठप
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 21 Apr 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के फायदे के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय बदल दिया है, लेकिन कर्मचारी इसके विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने सोमवार को 17 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं ठप रखीं। उन्होंने बीके अस्पताल स्थित एनआरएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. अनूप के कार्यालय के सामने विरोध जताया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने लिखित में बदले समय में सेवाएं देने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि केंद्रों पर अधिकांश महिला स्टाफ है, जिनकी सिक्योरिटी के लिए पहले ही कोई इंतजाम विभाग की ओर से नहीं है। कई बार कुछ असामाजिक तत्वों का सामना स्टाफ को करना पड़ता है।
विज्ञापन
रात आठ बजे तक ओपीडी होने से स्टाफ के साथ दिक्कत हो सकती है। अगर समय पुराना नहीं किया गया, तो अनिश्चितकाल तक सेवाएं बंद रखी जाएंगी। कर्मचारियों की बात सुनने के बाद डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि यह निर्देश मुख्यालय से आए हैं। इस बारे में जो भी कुछ करना है वह आला अधिकारी ही करेंगे।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर भटके मरीज
एहतमादपुर, भीम कॉलोनी, सारन, डबुआ कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, शिव दुर्गा विहार, प्रतापगढ़, सेहतपुर, नंगला, हरी विहार, संजय कॉलोनी, भारत कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, मुजेसर, एसजीएम नगर, ओल्ड फरीदाबाद और पल्ला स्थित केंद्रों पर इलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान रहे।
ये है ओपीडी का नया समय
स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय पहले सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था। अब इसे बदलकर दोपहर 12 बजे से लेकर रात आठ बजे तक कर दिया गया है।