फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   work of art in Festival theft Electrical

कला महोत्सव में चोरी की बिजली से काम

Wed, 26 Feb 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Feb 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
work of art in  Festival theft Electrical
कला धाम में चल रहे कला महोत्सव में बिजली चोरी का भंडाफोड़ पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम ने किया है। जीडीए के तत्वावधान में इस कार्यक्रम में चोरी का बड़ा मामला मिलने से अफसरों में हड़कंप है।
विज्ञापन


महोत्सव में पोल से कटिया केबल डालकर चोरी की बिजली से मूर्तियां बनाई जा रही थीं। विजिलेंस टीम ने जीडीए और जीडीए के अधिशासी अभियंता को आरोपी मानते हुए तीन लाख का शमन शुल्क लगाया है।
विज्ञापन


इस पर एसेंसमेंट लगना है। कारपोरेशन की कार्रवाई के बाद जीडीए अफसरों ने शाम को अस्थाई कनेक्शन करा लिया और शमन शुल्क जमा कराने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला महोत्सव में बिजली की चोरी का मामला जिसने भी सुना, वह अवाक रह गया। एक तो किसी को विश्वास नहीं था कि जीडीए चोरी कर सकता है, दूसरे अचंभा यह था कि जीडीए की चोरी पकड़ कौन सकता है? जांच में 29 किलोवाट बिजली चोरी होने का खुलासा हुआ।

छापेमारी के समय जीडीए के ज्यादातर अफसर वहां मौजूद थे। जीडीए के अधिशासी अभियंता भूदत्त शर्मा ने कार्रवाई का विरोध करते हुए विजिलेंस टीम पर दबाव बनाने का प्रयास भी किया।

तैश में आकर मारा छापा 
विजिलेंस अफसरों को पता ही नहीं था कि कला धाम में महोत्सव जीडीए के तत्वावधान में चल रहा है। पार्क के सामने एक घर में बिजली चोरी की सूचना पर टीम पहुंची थी। वहां गड़बड़ी नहीं मिली। एक उपभोक्ता ने टीम को चैलेंज किया कि हिम्मत है तो पार्क में चोरी पकड़ो।


वहां खुलेआम कटिया डालकर चोरी हो रही है। इस पर विजिलेंस इंस्पेक्टर दीपक दुबे और जेई एससी यादव ने तैश में छापामारी शुरू कर दी। दीपक दुबे ने बताया कि जीडीए और जीडीए एक्सईएन भूदत्त शर्मा को चोरी का आरोपी बनाकर कार्रवाई की गई है। शमन शुल्क जमा कराने के लिए बुधवार दोपहर 11 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed