फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work-from-home ends; employees to come to the office daily.

Delhi NCR News: खत्म हुआ वर्क फ्रॉम होम, कर्मचारी रोज आएंगे दफ्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आदेश जारी, सरकारी दफ्तरों का समय अब सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के दफ्तरों में बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था खत्म कर दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी के बाद जारी आदेश के मुताबिक अब सभी विभागों के कर्मचारी नियमित रूप से दफ्तर आकर काम करेंगे। साथ ही सरकारी कार्यालयों के समय में संशोधन कर सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक कर दिया गया है।

सरकार के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव, ईंधन संकट और बढ़ती आयात लागत को देखते हुए 90 दिन के लिए कई मितव्ययिता उपाय लागू किए गए थे। इनमें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अधिकारियों के पेट्रोल अलाउंस में कटौती, सरकारी वाहनों के ईंधन उपयोग की सीमा कम करना और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना शामिल था। अब हालात सामान्य होने और ईंधन संकट कम होने के बाद इन अस्थायी व्यवस्थाओं को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


एमसीडी के समय में नहीं हुआ बदलाव
हालांकि एमसीडी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एमसीडी कार्यालय पहले की तरह ही सुबह 8:30 से लेकर शाम पांच बजे तक खुलेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ईंधन बचत के उद्देश्य से लागू की गई पुरानी प्रशासनिक व्यवस्थाएं समाप्त कर नियमित व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed